{"_id":"5083146bd672d44366534bef5cf57ed3","slug":"dda-housing-scheme-draw-postpone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: फिर टला डीडीए हाउसिंग स्कीम का ड्रॉ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: फिर टला डीडीए हाउसिंग स्कीम का ड्रॉ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 16 Nov 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में आशियाने की चाहत रखने वालों ने डीडीए में फ्लैट्स बुक कराए थे। सोमवार को जिसका ड्रॉ होना था। लेकिन डीडीए की वेबसाइट में खराबी के चलते ये ड्रॉ फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन
सोमवार को डीडीए हाउसिंग स्कीम 2014 में आवेदन करने वाले करीब 11 लाख लोगों में से 25 हजार के भाग्य की लॉटरी निकलने वाली थी।
डीडीए पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए सोमवार को दोपहर 12 बजे डीडीए ड्रॉलाइव डॉट इन पर लाइव प्रसारण भी करने वाला था, लेकिन फिलहाल सोमवार को ये ड्रॉ वेबसाइट की ख़राबी के चलते नहीं निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन
डीडीए ने शुक्रवार को ड्रॉ की अंतिम तिथि का औपचारिक ऐलान किया था। डीडीए ने कहा था कि तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से ड्रॉ निकाला जाएगा।
डीडीए हाउसिंग स्कीम 2014 में 25,034 फ्लैट हैं। इनमें एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी, एक्सपेंडेबल फ्लैटों के अलावा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 700 फ्लैट शामिल हैं।
विज्ञापन