{"_id":"88753669b3ee76e868596c7cb4f4f217","slug":"dda-housing-draw-on-monday-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को निकलेगा डीडीए हाउसिंग स्कीम 2014 का ड्रॉ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को निकलेगा डीडीए हाउसिंग स्कीम 2014 का ड्रॉ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 15 Nov 2014 07:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में आशियाना चाहने वाले देश भर के लोगों का सपना दो दिनों बाद पूरा होने वाला है। सोमवार को डीडीए हाउसिंग स्कीम 2014 में आवेदन करने वाले करीब 11 लाख लोगों में से 25 हजार के भाग्य की लॉटरी निकलने वाली है। डीडीए ने पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए सोमवार को दोपहर 12 बजे डीडीएड्रॉलाइव डॉट इन पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को ड्रॉ की अंतिम तिथि का औपचारिक रूप से डीडीए ने ऐलान किया है कि तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से ड्रॉ निकाला जाएगा। ट्रायल रन के बाद ड्रॉ कमेटी की मुहर भी लग गई।
विज्ञापन
डीडीए उपाध्यक्ष बलविंदर कुमार ने बताया कि 17 नवंबर दोपहर 12 बजे ही सफल आवेदकों की सूची भी डीडीए की वेबसाइट पर डाल दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व न्यायाधीश, आईआईटी इंजीनियर, नेशनल इनफॉर्मेटिक सेंटर व डीडीए के अधिकारियों की मौजूदगी में ड्रॉ प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि डीडीए हाउसिंग स्कीम 2014 में 25,034 फ्लैट हैं। इनमें एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी, एक्सपेंडेबल फ्लैटों के अलावा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 700 फ्लैट शामिल हैं।