फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA flat draws today.

डीडीए फ्लैट के लिए ड्रॉ आज

Tue, 25 Nov 2014 06:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Nov 2014 06:51 AM IST
विज्ञापन
DDA flat draws today.
डीडीए हाउसिंग स्कीम 2014 के ड्रॉ का इंतजार मंगलवार को
विज्ञापन
खत्म हो जाएगा। करीब 10 लाख आवेदकों में महज 25,034 लोगों का ही देश की राजधानी में घर का सपना पूरा होगा।

डीडीए उपाध्यक्ष बलविंदर कुमार ने बताया कि ड्रॉ निकालने के लिए सोमवार को फाइनल मॉक ट्रायल किया गया। तकनीकी एक्सपर्ट इस ट्रायल में कामयाब हुए और फाइनल ड्रॉ के लिए हरी झंडी दे दी है। मॉक ट्रायल में एक घंटे 45 मिनट में ड्रॉ निकाला गया।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को डीडीए मुख्यालय में दोपहर 12 बजे ड्रॉ निकालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी। www.ddadraw.in पर पूरी प्रक्रिया को लाइव चलेगी।

सफल आवंटियों को मार्च तक फ्लैट का पजेशन दे दिया जाएगा। डीडीए की वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म का नंबर डालकर जान सकेंगे कि आपका घर लकी ड्रॉ में आया या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed