फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA can offer 2000 new flats in three months

डीडीए तीन महीने में दे सकता है 2000 नए फ्लैटों की सौगात, ड्राफ्ट तैयार

Sat, 13 Jun 2020 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 Jun 2020 05:52 AM IST
सार

  • जल्द ही ड्राफ्ट उपराज्यपाल के पास अनुमति के लिए भेजा जाएगा
  • नई आवासीय योजना के तहत नरेला, जसोला और द्वारका में मिलेंगे फ्लैट

विज्ञापन
DDA can offer 2000 new flats in three months
DDA

विस्तार

दिल्लीवासियों को अगले तीन महीने के भीतर दो हजार नए फ्लैटों की योजना का लाभ मिल सकता है। इसके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, जिसको जल्द ही उपराज्यपाल के पास अनुमति के लिए भेजा जाएगा। अनुमति मिलने के बाद इसे बोर्ड के सदस्यों के आगे पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


डीडीए के एक अधिकारी के अनुसार, अभी इस आवासीय योजना पर काम चल रहा है। हो सकता है यह जुलाई में भी पूरी हो जाए या अगस्त तक का समय लगे। नई आवासीय योजना के तहत नरेला, जसोला और द्वारका में लोगों को फ्लैट मिल सकेंगे। 
विज्ञापन


इसमें सबसे अधिक एक हजार फ्लैट केवल द्वारका में ही हैं। इसके अलावा 500 फ्लैट जसोला और 500 फ्लैट नरेला में हैं। इन सभी को ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एचआईजी व एमआईजी की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, द्वारका में सुपर एचआईजी की श्रेणी भी है। यह भी कहा जा रहा है कि फ्लैटों को यह ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा कि उन फ्लैटों तक परिवहन, पानी और सुरक्षा उपलब्ध हो, जिससे लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। 

गौरतलब है कि इससे पहले नरेला के फ्लैट आवंटन में लोगों ने पानी और परिवहन की असुविधा बताते हुए फ्लैटों को वापस कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed