फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dcw summons hindu college principal for high fees of girls hostel

DCW ने हिंदू कालेज की प्रिंसिपल को भेजा समन, गर्ल्स हॉस्टल का है मामला

Fri, 28 Jul 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Jul 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
dcw summons hindu college principal for high fees of girls hostel
स्वाति मालिवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल का मामला एक बार फिर गरमा गया है। दिल्ली महिला आयोग ने कॉलेज की प्रिंसिपल को समन भेज कर दो अगस्त को आयोग में आने के लिए कहा है।

विज्ञापन


दरअसल पिंजरा तोड़ की ओर से दिल्ली महिला आयोग स्वाति जयहिंद से मिलकर लड़कियों के हॉस्टल की फीस लड़कों के हॉस्टल से ज्यादा लिए जाने की शिकायत की थी। इस शिकायत पर ही आयोग ने यह समन जारी किया है।
विज्ञापन


पिंजरा तोड़ के सदस्यों ने आयोग की अध्यक्ष को बताया कि 22 जून 2017 को लड़कियों का हॉस्टल बंद करने के लिए नोटिस लगाया था। लेकिन अब लड़कियों के हॉस्टल की फीस को बढ़ाकर हॉस्टल शुरु किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों व लड़कियों के हॉस्टल की फीस एक समान रखने को कहा

dcw summons hindu college principal for high fees of girls hostel
सांकेतिक चित्र

जबकि आयोग ने पहले कॉलेज को लड़कों व लड़कियों के हॉस्टल की फीस एक समान रखने के लिए कहा था। आयोग ने प्रिंसिपल को समन जारी कर लड़कों व लड़कियों के हॉस्टल की फीस और उनके नियमों की जानकारी लाने को भी कहा है।

कॉलेज प्रिंसिपल से पूछा गया है कि कॉलेज ने लड़के व लड़कियों के हॉस्टल की फीस समान करने के लिए क्या क्या कदम उठाये। साथ ही आयोग की अध्यक्ष ने यूजीसी अध्यक्ष को भी पत्र लिखा है।

जिसमें उन्होंने दिल्ली केकई विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में लड़कियों केहॉस्टल के निर्माण में ग्रांट को लेकर हो रही देरी और लड़के-लड़कियों केलिए अलग-अलग नियमों को लेकर अन्य मुद्दों पर बात करने के लिए  समय मांगा है। साथ ही हिंदू कॉलेज में लड़कियों के हॉस्टल केलिए फंड न देने केमामले पर भी बातचीत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed