दिल्ली महिला आयोग ने CBI और दिल्ली पुलिस को भेजा समन, 25 अक्टूबर को मांगा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्लू) ने कॉरपोरेट अफेयर के डीजी बीके बंसल आत्महत्या मामले में समन जारी किया है। आयोग ने दिल्ली पुलिस के डीसीपी और सीबीआई के एआईजी को समन जारी करते हुए 25 अक्टूबर को आयोग के सामने पेश होने को कहा है।
मालूम हो कि दिल्ली महिला आयोग ने अखबारों में छपी खबरों के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए बंसल आत्महत्या मामले में समन जारी किया था। आयोग ने कहा है कि वो दिल्ली पुलिस और सीबीआई के जवाब से संतुष्ट नहीं है।
पहले जारी किए गए नोटिस में आयोग ने पूछा था कि बंसल के नौ पन्नों के सुसाइड नोट में सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी समेत अन्य के नाम होने के बाद दिल्ली पुलिस ने अपनी एफआईआर में उनके नाम लिखे हैं या नहीं?
आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, मीडिया रिपोर्ट में सामने आया था कि बंसल मामले में सीबीआई के अधिकारियों के नाम सुसाइड नोट में हैं।
दोनों ने सुसाइड नोट में लिखे थे अधिकारियों के नाम
दोनों पिता-पुत्र ने अपने नोट में अधिकारियों के नाम भी लिखे हैं, जिसने कहा था कि मेरे सिर पर उस एक बड़े राजनैतिक व्यक्ति का हाथ है। उसी व्यक्ति के कहने से बंसल की पत्नी व बेटी को भी जांच के नाम पर टॉर्चर किया गया है।
स्वाति का कहना है कि बंसल परिवार की महिलाओं के अलावा पुरुषों के साथ भी सीबीआई ने जांच के नाम पर अमानवीय व्यवहार किया है। सुसाइड नोट में नाम होने के बाद भी आखिर पुलिस ने एफआईआर में क्यों शामिल नहीं किया है।
इसी के तहत पुलिस से पूछा है कि आखिर क्यों एफआईआर में नाम दर्ज नहीं है। बता दें कि इससे पहले आयोग ने सीबीआई को नोटिस भेजकर सुसाइड नोट में अधिकारियों के नाम आने पर आरोपों की जांच हो रही है या नहीं, की जानकारी मांगी है।