फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DCW rescues an 8 year old boy who was being regularly beaten brutally by her step mother

सौतेली मां ने आठ साल के बेटे का मार-मार कर किया ये हाल, महिला आयोग ने की कार्रवाई

Fri, 19 Feb 2021 05:35 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 19 Feb 2021 05:35 PM IST
सार

शिकायत मिलने पर आठ वर्षीय बच्चे को सकुशल बचाया गया, बच्चे की सुरक्षा की पूरी गारंटी देने के बाद उसे पिता को सौंप दिया गया, अब दादा-दादी के पास रहेगा बच्चा...

विज्ञापन
DCW rescues an 8 year old boy who was being regularly beaten brutally by her step mother
Child Victim - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली के हरीनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सौतेली मां अपने आठ साल के बच्चे को बुरी तरह मारती-पीटती थी। जिसके चलते बच्चे के शरीर पर घाव बन गए थे। आरोप है कि बच्चे को पूरी तरह खाना भी नहीं दिया जाता था और उसे कहीं बाहर भी नहीं जाने दिया जाता था। उसकी सौतेली मां जब कहीं जाने लगती थी तब उसे रस्सियों से बांध देती थी। जब बच्चे को घर के अंदर पीटा जाता था, उसकी चीखें पूरे मुहल्ले में सुनाई देती थीं। एक सूचना पर जब दिल्ली महिला आयोग की टीम बच्चे को बचाने पहुंची तब भी घर के अंदर से बच्चे को पीटे जाने की चीखें सुनाई पड़ रही थीं।

विज्ञापन


फिलहाल, दिल्ली महिला आयोग ने एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चे की सुरक्षा की पूरी गारंटी दिए जाने पर उसे उसके पिता को सौंप दिया गया है। बच्चे को अब उसके दादा-दादी के पास मंगलौर में रखा जाएगा।
विज्ञापन



सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चे को उसकी सौतेली मां लगातार प्रताड़ित करती थी। इससे आसपास के लोग काफी आहत थे। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला सुलझाने की भी कोशिश की, लेकिन महिला ने किसी को मामले में दखल न देने की चेतावनी दे रखी थी। लोग पास-पड़ोसी से झगड़ा करने से भी बचते थे।

लेकिन मंगलवार को महिला के किसी पड़ोसी व्यक्ति ने दिल्ली महिला आयोग को 181 नंबर की हेल्पलाइन पर महिला द्वारा बच्चे की बुरी तरह पिटाई किए जाने की सूचना दी। इसके बाद ही आयोग की टीम हरीनगर के इस घर पर पहुंची और बच्चे को सकुशल बरामद किया। जब महिला आयोग की टीम हरीनगर पहुंची उस समय भी घर के अंदर से पिटाई की आवाज़ें और बच्चे की चीखें सुनाई पड़ रही थीं।

जब आयोग की टीम ने बच्चे को मुक्त कराया तब भी बच्चा बहुत डरा हुआ था और कुछ भी बताने में डर रहा था। बाद में मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे को बुरी तरह मारा-पीटा जाता था। उसे खाना भी नहीं दिया जाता था और जब महिला घर से बाहर जाने लगती थी, तब बच्चे को रस्सी से बांध देती थी।

महिला आयोग ने बताया बेहद अमानवीय और शर्मनाक

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिसमें एक बच्चे को बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता था। यह भी दुर्भाग्य की बात है कि आज के जमाने में भी कुछ लोग इस तरह की सोच रखते हैं जहां अपने और सौतेले बच्चे में भेद रखा जाता है। उन्होंने कहा कि राजधानी में किसी भी महिला-बच्चे के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए आयोग पूरी तरह सक्रिय भूमिका निभाएगा। इस मामले में सौतेली मां के विरूद्ध कोई वाद दर्ज नहीं किया गया है। महिला आयोग ने इस पर पुलिस अधिकारियों से जवाब मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed