फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dcw replied on acb question of working

एसीबी की शिकायत पर दिल्ली महिला आयोग ने दी सफाई, सालभर में निपटाए 12 हजार मामले

Sat, 27 Aug 2016 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Aug 2016 09:03 AM IST
विज्ञापन
dcw replied on acb question of working

दिल्ली महिला आयोग ने पिछले एक साल में 12 हजार से अधिक शिकायतों का निपटारा किया है जबकि पूर्व आयोग अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह के कार्यकाल में महज 35 सौ शिकायतों का ही समाधान हो सका था। यह जानकारी दिल्ली महिला आयोग ने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी)के नोटिस के जवाब में दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह की शिकायत के आधार पर एसीबी ने आयोग को नोटिस भेजा था। इसी नोटिस के आधार पर दिल्ली महिला आयोग ने पिछले एक साल के कार्यकाल में शिकायतों के समाधान समेत नियुक्तियों संबंधी विस्तार से जानकारी दी है।
विज्ञापन


आयोग ने अपने जवाब में लिखा है कि उन्होंने महिला संबंधी विभिन्न मामलों पर पचास सुझाव व सिफारिश सरकार को दिए हैं जबकि पूर्व आयोग अध्यक्ष ने आठ साल के कार्यकाल में महज एक सुझाव दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले छह महीने से आयोग शनिवार को भी खुला रहता है। पूर्व आयोग अध्यक्ष के कार्यकाल में विज्ञापन के बगैर 49 नियुक्तियां की गयी थीं,  जोकि आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की पत्नियों को रखा गया था। यही नहीं, सभी शिकायतों का निपटारा आयोग 72 घंटे के तहत कर देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed