फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dcw on rescued the daughter of former Congress Minister Rajkumar Chauhan from his residence in Paschim Vihar

दिल्ली महिला आयोग ने पूर्व मंत्री की बेटी को कराया मुक्त, पीड़िता ने पिता और भाई पर लगाए बंधक बनाने के आरोप

Tue, 29 Dec 2020 07:32 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 29 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
dcw on rescued the daughter of former Congress Minister Rajkumar Chauhan from his residence in Paschim Vihar
राजकुमार चौहान - फोटो : @RKchauhan_INC

दिल्ली महिला आयोग ने कांग्रेस शासन के दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजकुमार चौहान की बेटी को पश्चिम विहार स्थित उसके मायके से सकुशल मुक्त कराकर शेल्टर होम भेज दिया है। पीड़िता ने महिला आयोग में शिकायत कर अपने पिता और भाई पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला आयोग ने इस बाबत कोई मामला नहीं दर्ज करने पर दिल्ली पुलिस को एक नोटिस जारी किया है और एक जनवरी तक सारी जानकारी मुहैया करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे और चार बार के विधायक राजकुमार चौहान की बेटी ने एक पत्र के जरिए अपनी शिकायत दिल्ली सरकार को दी। जिसमें उसने आरोप लगाया गया कि उसे उसके पिता मायके में बंधक बनाकर रखे हुए है और उससे मारपीट की जाती है। पत्र में पीड़िता ने उसे मुक्त कराने की गुहार लगाई थी। शिकायत पर संज्ञान लेकर आयोग की टीम गठित की गई। टीम ने सोमवार रात दिल्ली पुलिस को लेकर पश्चिम विहार के उक्त पते पर दबिश दी। 
विज्ञापन


इस दौरान पीड़िता ने टीम को बताया कि उसकी शादी साल 1999 में हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। पति के साथ मतभेद के चलते पिछले दस साल से वह मायके में रह रही हैं। उसका पति के साथ चंडीगढ़ में तलाक का मामला चल रहा है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली। जब उसने शादी करने की कोशिश की तो पिता और भाई ने राजनीतिक छवि खराब होने के डर से ऐसा नहीं करने दिया। उसके पिता उसे घर में बंधक बनाकर रखे हैं। पिता और भाई उसके साथ मारपीट करते हैं। पीड़िता की छोटी बेटी ने भी मारपीट की बात की पुष्टि की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की टीम पीड़िता व उसकी बेटियों को पुलिस स्टेशन ले गई। जहां उनकी काउंसलिंग की गई। पीड़िता ने लिखित में दिया कि वह पिता के साथ नहीं रहना चाहती और उनके खिलाफ कार्रवाई चाहती है। कानूनी प्रक्रिया के बाद पीड़िता को शेल्टर होम भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की है और सिर्फ डेली डायरी में एंट्री की है। जिसपर महिला आयोग ने नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस को नोटिस भेजा है। आयोग ने पीड़िता और उसके बच्चों के सुरक्षा इंतजाम की भी मांगी है। उधर इस मामले में राजकुमार चौहान से संपर्क किया गया, उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed