फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DCW conducted surprise check at Nari Niketan, chairperson swati spent whole night there

स्वाति मालीवाल ने नारी निकेतन में गुजारी रात

Sat, 22 Aug 2015 08:03 PM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
DCW conducted surprise check at Nari Niketan, chairperson swati spent whole night there

दिल्ली महिला आयोग की नई अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाते हुए शुक्रवार की पूरी रात नारी निकेतन में बिताई और वहां रह रही महिलाओं का हाल जाना।

विज्ञापन


बीती रात 8 बजे महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल आयोग की दो सदस्यों के साथ वहां औचक निरीक्षण के लिए पहुंची और पूरी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पूरी रात वहां बिताई और सुबह वहां से वापस लौटीं।
विज्ञापन


नारी निकेतन से वापस आने के बाद उन्होंने बताया कि नारी निकेतन की हालत बहुत ही खराब है और महिलाएं वहां काफी तकलीफ में रह रही हैं।

कई हैं परेशानियां, सामने आई पुलिस की ढिलाई

DCW conducted surprise check at Nari Niketan, chairperson swati spent whole night there

स्वाति ने बताया कि नारी निकेतन में कई ढांचागत पेर‌शानियां हैं। उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि सामान्य और मेंटली चैलेंज्ड महिलाएं एक साथ रहने को मजबूर हैं।

स्वाति ने कहा कि उन्होंने खुद हर लड़की से अकेले में बात की है। नारी निकेतन में रह रही हर लकड़ी वहां पहुंचने से पहले अपनी जिंदगी में बद से बदतर हालातों से गुजर चुकी है। ये लड़कियां समाज और व्यवस्था से बुरी तरह पीड़ित हैं।

उन्होंने ये भी बताया कि निकेतन में कई ऐस‌ी लड़कियां हैं जो निकेतन छोड़ना चाहती हैं और अदालत ने भी उन्हें आदेश दे दिया है लेकिन पुलिस का रवैया इन सब में बहुत ही निराशाजनक रहा है।

इस मामले में स्वाति ने कहा कि आयोग इसका संज्ञान लेगा। वो खुद आज इन केसों की फाइलों को लेकर पुलिस के साथ मश्विरा करेंगी कि जो लड़कियां निकेतन छोड़ना चाहती हैं उनके लिए क्या किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed