फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DCW Chief Swati Maliwal has been arrested by Delhi Police at jantar mantar

Delhi: स्वाति मालीवाल ने पहलवानों से की मुलाकात, सीएम केजरीवाल ने घटना पर जताया खेद; AAP ने बुलाई बैठक

Thu, 04 May 2023 01:31 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 04 May 2023 01:31 PM IST
सार

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पहलवानों के धरना प्रदर्शन में पहुंची थीं।

विज्ञापन
DCW Chief Swati Maliwal has been arrested by Delhi Police at jantar mantar
महिला पहलवानों से मिलीं स्वाति मालीवाल - फोटो : ट्विटर/@SwatiJaiHind

विस्तार

विज्ञापन

दिल्ली के जंतर मंतर पर बीते 12 दिनों से पहलवानों का धरना जारी है। बीती बुधवार रात को दिल्ली पुलिस और पहलवानों के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके बाद रात में ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पहुंचीं। जिन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। स्वाति मालीवाल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और साथ ही वीडियो भी साझा किया। पहलवानों का आरोप है कि नशे में पुलिसकर्मियों ने मारपीट की और अपशब्द कहे थे। 

विज्ञापन

स्वाति मालीवाल के अलावा आप के कई नेता भी पहुंचे थे
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को उस समय हिरासत में लिया गया, जब वह धरना स्थल में एंट्री करने की कोशिश कर रही थीं। पहलवानों और दिल्ली पुलिस कर्मी के बीच हुए झगड़े के बाद धरना स्थल को पुलिस ने घेर लिया था। इस दौरान स्वाति मालीवाल के अलावा कई अन्य आम आदमी पार्टी के नेता भी धरना स्थल पर पहुंचे थे और पहलवानों से मिलने की कोशिश की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन



दीपेंद्र हुड्डा को भी लिया हिरासत में
आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस नेता भी धरना स्थल पर पहुंचे। स्वाति से पहले कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा भी पहुंचे थे। उन्हें भी दिल्ली पुलिस ने अंदर नहीं जाने दिया और हिरासत में ले लिया। जिसके बाद हुडा ने कहा कि मुझे देश के पहलवानों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। मैं अकेला उनसे मिलना चाहता हूं। 


महिला पहलवानों से मिलना मेरी ड्यूटी: स्वाति मालीवाल
दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि लड़कियों से मिलना मेरा सिर्फ हक ही नहीं मेरी ड्यूटी है। मुझे समझ नहीं आ रहा दिल्ली पुलिस मेरी ड्यूटी करने में मुझे सहयोग क्यों नहीं कर रही है। दिल्ली पुलिस गुंडागर्दी पर क्यों उतर आई है? दिल्ली पुलिस बृजभूषण को बचाने के लिए और क्या-क्या करेगी? दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के कहने पर FIR दर्ज की है। अभी तक नाबालिग लड़की का बयान तक नहीं लिया गया है। बृजभूषण को गिरफ्तार करने की जगह दिल्ली पुलिस लड़कियों को परेशान कर रही है।
 

पहलवानों के साथ हुई घटना पर सीएम केजरीवाल का बीजेपी पर तंज
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के चैम्पियन खिलाड़ियों के साथ इतना गलत बर्ताव? ये बेहद दुखद और शर्मनाक है। घमंड में पूरी भाजपा का दिमाग खराब हो चुका है। ये लोग सिर्फ गुंडागर्दी से सारा सिस्टम हांकना चाहते हैं। पूरे सिस्टम का मजाक बनाकर रख दिया है। देश के सभी लोगों से मेरी अपील कि अब बस… अब और नहीं… भाजपा की गुंडागर्दी बर्दाश्त मत करो, भाजपा को उखाड़ने के साथ अब इन्हें भगाने का वक्त भी आ गया है। वहीं स्वाति मालीवाल ने धरना स्थल पर बैठे पहलवानों से मुलाकात की।
 
 

बजरंग पूनिया ने गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी

बजरंग पूनिया ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही वीडियो जारी कर लोगों से सुबह जंतर-मंतर न आने की अपील की है।


आम आदमी पार्टी ने बुलाई बैठक
जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों के साथ बीती रात दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और मारपीट को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों, पार्षदों और पदाधिकारियों की आज दोपहर 12 बजे पार्टी मुख्यालय में बैठक बुलाई गई है।

जयंत चौधरी जंतर मंतर के लिए रवाना
वहीं दूसरी तरफ आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी अपने आवास से जंतर मंतर के लिए निकल गए हैं। बड़ी संख्या में आरएलडी के कार्यकर्ता जयंत चौधरी के साथ मौजूद हैं, जो दिल्ली के जंतर मंतर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed