फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DCP Rajiv Kumar Rawal welcomed at Nirman Vihar

Delhi NCR News: निर्माण विहार में डीसीपी राजीव कुमार रावल का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
- पुलिस संवाद में साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। निर्माण विहार के निवासियों ने पूर्वी दिल्ली के नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार रावल का स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित पुलिस संवाद कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ. सतवीर शर्मा ने डीसीपी रावल को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में डीसीपी रावल ने कहा कि जनता की सुरक्षा और विश्वास दिल्ली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नागरिकों से पुलिस के साथ सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और स्थानीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिन पर डीसीपी ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद से ही सुरक्षित और अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed