{"_id":"58899df94f1c1bbb7ecf65ea","slug":"dcp-got-angry-onsho-for-not-reaching-court-on-time-suspended-sho-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में देरी से पहुंचने पर भड़के डीसीपी, एसएचओ को किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में देरी से पहुंचने पर भड़के डीसीपी, एसएचओ को किया लाइन हाजिर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Jan 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी थाना प्रभारी को कोर्ट रूम में देर से पहुंचना काफी महंगा पड़ गया। दरअसल, एसएचओ से पहले कोर्ट में जिला पुलिस उपायुक्त पहुंच गए। काफी देर इंतजार करने के बाद भी एसएचओ नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
यहां तक कोर्ट की कार्रवाई भी समाप्त हो गई, इसके बाद एसएचओ कोर्ट पहुंचे। इस बात पर डीसीपी साहब भड़क गए। दफ्तर पहुंचकर उन्होंने एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि भी कर दी है।
विज्ञापन
पु लिस सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार सुबह मंगोलपुरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार व बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल को एक मामले में कोर्ट पहुंचना था। एसएचओ से पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त पहुंच गए।
विज्ञापन
Trending Videos
डीसीपी खुद एसएचओ का इंतजार करते रहे
delhi police
काफी देर इंतजार करने के बाद एसएचओ कोर्ट पहुंचे तो वहां की कार्रवाई खत्म हो चुकी थी। डीसीपी खुद एसएचओ का इंतजार करते रहे। इधर, एसएचओ ने जरूरी काम का हवाला होने की बात कर देर होने की बात की।
जिला पुलिस उपायुक्त अपने दफ्तर पहुंचे और उन्होंने एसएचओ को लाइन में भेजने का आदेश दे दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की पुष्टि भी की है।
जिला पुलिस उपायुक्त अपने दफ्तर पहुंचे और उन्होंने एसएचओ को लाइन में भेजने का आदेश दे दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की पुष्टि भी की है।