IPL Delhi: मैच के दौरान चोटिल गेंदबाज एनगिडी को रात में अस्पताल से मिली छुट्टी, जेटली स्टेडियम में हुआ हादसा
लुंगी को बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आईपीएल मैच के दौरान सिर में चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था।
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी आईपीएल मैच के दौरान शनिवार को मैदान में सिर के बल गिर गए। उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 11 मिनट में मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया और फिर रात करीब 10 बजे छुट्टी दे दी गई।
DC bowler Ngidi discharged from hospital after head injury during match against Punjab Kings
Read @ANI Story | https://t.co/nBA1qgwPou#LungiNgidi #DelhiCapitals #DCvsPBKS #IPL2026 #injury #cricket pic.twitter.com/80K7V55DRUविज्ञापन
— ANI Digital (@ani_digital) April 25, 2026
अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स व पंजाब किंग्स के मैच में यह हादसा हुआ। लक्ष्य का पीछा कर रही पंजाब के बल्लेबाज प्रभसिमरन ने तीसरे ओवर में मुकेश कुमार की गेंद पर ऊंचा हवाई शॉट खेला।
दिल्ली के एनगिडी कैच लपकने के प्रयास में सिर के पिछले हिस्से के बल गिर पड़े। उनका सिर जमीन से टकराया और गर्दन बुरी तरह मुड़ गई। तत्काल डॉक्टरों को बुलाया गया और गले में ब्रेस बांधकर उन्हें स्ट्रेचर से ले जाया गया।