फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Day will be hot again and night will cold in delhi says Meteorological Department

मौसम विभाग ने दी जानकारी, दिल्ली में दिन फिर से होंगे गर्म, रात में बढ़ेगी ठंड

Tue, 25 Sep 2018 02:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
Day will be hot again and night will cold in delhi says Meteorological Department
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजधानी में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश के कारण तापमान में 27 डिग्री सेल्सियस तक आई गिरावट अगले सप्ताह फिर से बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन उसके बाद लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।    

विज्ञापन

 
सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाय रहे। रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। दिल्ली में रविवार से लेकर सोमवार शाम साढ़े 5 बजे तक 25.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। हालांकि इस बीच उमस का स्तर भी 71 प्रतिशत पर रहा। इस बीच दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में सबसे ज्यादा 40 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।  जाफरपुर में 35 मिमी, पालम व आया नगर में 31 मिमी, लोदी रोड पर 28.6 मिमी और दिल्ली यूनिवर्सिटी में 18 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।      
विज्ञापन


सामान्य से अधिक हुई बारिश के कारण दिल्ली के प्रदूषण स्तर में आई गिरावट से दिल्ली का मौसम भी और खुशगवार हो गया है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि कहना है कि अब दिल्ली में तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है। मंगलवार को दिल्ली का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद बुधवार को तापमान 32 डिग्री और उसके बाद रविवार तक तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सयस तक रहने की संभावना है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में सामान्य से 105 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो इस साल सितंबर में सामान्य से 105 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। यह भी अनुमान है कि इस माह के अंत तक बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो सितंबर में अधिकतम बारिश का पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड टूट सकता है। पिछले दस सालों में अब तक सितंबर में सबसे ज्यादा बारिश 2010 में 332 मिमी दर्ज हुई थी।  जबकि इस वर्ष सितंबर में 224 मिमी बारिश हो चुकी है। सितंबर माह में सामान्य बारिश का आंकड़ा 109 मिमी है । जबकि इस साल सितंबर में हुई बारिश सामान्य से 105 प्रतिशत  ज्यादा है।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed