{"_id":"5dfc20518ebc3e87e13bebac","slug":"day-temperatures-drop-by-three-degrees-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में दिन के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट, सीजन की सबसे ठंडी रही बृहस्पतिवार की सुबह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में दिन के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट, सीजन की सबसे ठंडी रही बृहस्पतिवार की सुबह
Fri, 20 Dec 2019 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 20 Dec 2019 06:43 AM IST
विज्ञापन
सर्द सुबह में...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की बृहस्पतिवार की सुबह इस मौसम में सबसे सर्द रही। तड़के का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, दिन के तापमान में भी बुधवार की तुलना में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी तापमान कमोवेश स्थिर रहेगा। वहीं, 21 दिसंबर को हल्की बारिश होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार तड़के दिल्ली में इस मौसम की सबसे ज्यादा ठंड पड़ी। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे 5.2 पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार का तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 7 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन
वहीं, दिल्ली पहुंच रही हवाओं की दिशा पश्चिमी हिमालय की तरफ से रही। इससे दिन के तापमान में बुधवार की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को यह 12.2 डिग्री सेल्सियस पर चला गया था।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि सुबह के कोहरे से एक बार फिर वातावरण के निचले स्तर पर बादल छाया रहा। इससे दिन में धूप नहीं निकल सकी। इसका असर दिन के तापमान पर पड़ा। तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ यह इस मौसम में दूसरी बार सबसे निचले स्तर पर चला गया।