फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daughter struggling with financial crisis got her mother murdered in Delhi

जिसने पैदा किया उसी को मारा डाला: पैसों के लिए बेटी ने करवाई मां की हत्या, प्रॉपर्टी डीलर संग मिल रची थी साजिश

Fri, 13 Oct 2023 10:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 13 Oct 2023 10:45 PM IST
सार

पुलिस ने उसके खुलासे के बाद चिंतामणि और अशोक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि बेटी चिंतामणि अपनी मां के घर से कुछ ही दूरी पर किराये पर रहती थी।

विज्ञापन
Daughter struggling with financial crisis got her mother murdered in Delhi
प्रॉपर्टी के लिए बेटी ने करवा दी मां की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी मे दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बेटी ने पड़ोसी प्रॉपर्टी डीलर के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या करवा दी। इसमें 17 वर्षीय एक नाबालिग भी शामिल है। यह घटना दयालपुर इलाके की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है और इनसे पूछताछ कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 27 सितंबर को दोपहर 12.15 बजे पुलिस को नेहरु विहार इलाके में एक महिला की हत्या की सूचना मिली। मौके पर 65 साल की बुजुर्ग महिला शिवकला अपने कमरे में मृत अवस्था में मिली। उसके गहने सही सलामत मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि हत्या करने वाला कोई परिचित था और घर में बिना किसी तोड़फोड़ के प्रवेश किया था। जांच में पता चला कि मृतका की तीन बेटियां हैं और तीनों की शादी हो चुकी है। महिला अकेले ही रहती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला की हत्या एक दिन पहले रात में की गई है। उसके सिर, चेहरे, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर 25 वार किए गए थे।

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाले, जिसमें एक लड़का संदिग्ध तरीके से घूमते हुए पाया गया। लड़के की पहचान कर उससे पूछताछ की गई। उसने बताया कि महिला की बेटी चिंतामणि और पड़ोसी अशोक शर्मा ने उन्हें हत्या के एवज में दो लाख रुपये देने का वादा किया था। महिला जब अपने घर में थी, इसी दौरान उसने कैंची और अन्य धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और मौके से भाग गया। 

पुलिस ने उसके खुलासे के बाद चिंतामणि और अशोक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि बेटी चिंतामणि अपनी मां के घर से कुछ ही दूरी पर किराये पर रहती थी। चिंतामणि आर्थिक तंगी का सामना कर रही थी। अपनी बूढ़ी मां को खत्म कर घर पर कब्जा करना चाहती थी, ताकि बाद में उसे बेचकर अपनी आर्थिक तंगी दूर कर सके। उसने अशोक शर्मा प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से घर बेचने और बेहतर आवास में रहने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed