फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   daughter of kargil martyr gurmehar kaur gets rape threats after her social media campaign gets viral

कारगिल शहीद की बेटी को मिली रेप की धमकी, फेसबुक पर ABVP का किया था विरोध

Mon, 27 Feb 2017 12:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
daughter of kargil martyr gurmehar kaur gets rape threats after her social media campaign gets viral
abvp

रामजस कॉलेज में छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद डीयू की एक छात्रा द्वारा शांति बहाली के लिए चलाए जा रहे कैंपेन के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उसे रेप की धमकियां मिल रही हैं।

विज्ञापन


बता दें कि जिस डीयू छात्रा को रेप की ध‌मकियां मिल रही हैं वो कारगिल युद्ध में शहीद कैप्टन की बेटी गुरमेहर कौर है। गुरमेहर लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा है।
विज्ञापन


दरअसल गुरमेहर ने फेसबुक पर एबीवीपी की कड़ी आलोचना की है। उसके इस कैंपेन को पूरे देश से समर्थन मिल रहा है और इसी वजह से सोशल मीडिया पर उसकी मुहिम वायरल हो गई जिसके बाद उसे रेप की धमकी मिलने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी डराने वाली हैं ऐसी धम‌क‌ियां : गुरमेहर कौर

daughter of kargil martyr gurmehar kaur gets rape threats after her social media campaign gets viral
abvp

गुरमेहर कौर ने एक साक्षात्कार में कहा कि कैंपेन चलाने के बाद जो लोग इससे नाराज हैं वो उसे और उनकी सहेलियों को रेप की धमकी दे रहे हैं। कौर ने आगे कहा कि उसे राष्ट्रविरोधी बताने के साथ ही उसका मजाक उड़ाया जा रहा है।

‍‍‍वो कहती है कि इस तरह की रेप की धमकियां मिलना काफी डराने वाला है, जब कोई आपको हिंसा या दुष्कर्म की धमकी देने लगे।

गुरमेहर कौर ने रामजस कॉलेज में हुई हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाते हुए अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली थी। उस फोटो में कौर ने एक तख्ती ‌ली हुई थी जिसपर संदेश लिखा है। उसमें लिखा है कि वो ‌डीयू की छात्रा है। वो एबीवीपी से नहीं डरती और उसके साथ पूरे देश के छात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed