फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   daughter in law thrown on road by in laws after giving birth of girl child in bulandshahr

बेटी को जन्म देने वाली बहू को सड़क पर फेंक भागे ससुराली, शादी में खर्चे थे 22 लाख

Sun, 09 Jul 2017 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 09 Jul 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
daughter in law thrown on road by in laws after giving birth of girl child in bulandshahr

अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख नहीं लाने और बेटी को जन्म देने से खफा ससुराली विवाहिता को नगर के दनकौर रोड पर फेंककर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों को नामजद किया है।

विज्ञापन


नगर की एसडीएम कालोनी कटा खेड़ा देवी मंदिर निवासी रीमा भाटी पुत्री इंद्रपाल भाटी ने बताया कि 27 नवंबर 2015 को उसकी शादी ग्राम मकनपुर थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी पवन भाटी पुत्र रनवीर सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि शादी में उसके परिजनों ने 22 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन शादी के बाद ससुरालीअतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये नगदी की मांग करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के जन्म के बाद किया हत्या का भी प्रयास

daughter in law thrown on road by in laws after giving birth of girl child in bulandshahr

मांग पूरी नहीं होने पर उसे कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की। गर्भ अवस्था के दौरान लिंग जांच कराने से इनकार करने पर भी उसे पीटा गया। 2 सितंबर 2016 को उसने नोएडा के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया।

बेटी को जन्म देने पर भी ससुरालियों ने उसे ताने मारे और अस्पताल में छोड़कर चले गए। पांच लाख नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने 4 जनवरी 2017 को उसे दनकौर रोड पर गाड़ी से फेंक दिया और फरार हो गए।

आरोप है कि ससुराल में रहने के दौरान ससुरालियों ने उसकी हत्या का भी प्रयास किया। कोतवाल संजय पांचाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पति पवन भाटी, ससुर रनवीर सिंह, सास निर्मला, जेठ दर्शन भाटी, देवर प्रदीप, दिनेश,ननद रजनी,योगिता, जेठानी चंचल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed