बहू के टेरर से ससुरालवाले छोड़ भागे घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में शादी के बाद पत्नी द्वारा पति व ससुराल वालों पर उत्पीड़न का एक अजीब मामला सामने आया है।
शादी में मिली बाइक को दूल्हे से उसके ससुराल वाले छीनकर ले गए। आरोप है कि उस बाइक पर पत्नी अपने प्रेमी के साथ घूमती है।
पति की शिकायत के अनुसार शादी के बाद दुल्हन ने ससुराल में ऐसा टेरर दिखाया कि ससुराल वाले किराए के मकान में शिफ्ट हो गए।
दहेज की बाइक पर प्रेमी संग घूमती है दूल्हन
पत्नी दवाई के बहाने पति से रुपये ऐंठती है और उन रुपयों से प्रेमी के साथ घूमने चली जाती है। रुपए न मिलने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है।
मामला विजयनगर का है। युवक के मुताबिक पत्नी ने ससुराल में एक दिन भी खाना नहीं बनाया। वह नगर कोतवाली स्थित एक आर्टिफिशियल ज्वैलरी की शॉप पर नौकरी करती है।
युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी मायके में है और अपने प्रेमी के साथ घूमती है। विरोध करने पर खुद को खुले विचारों वाली लड़की बताकर तलाक की धमकी देती है।