फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   daughter gave kidney to father before his birthday in delhi

जन्मदिन पर बेटी ने पिता को दिया जिंदगी का तोहफा, लिवर का 60 फीसदी हिस्सा पिता को किया दान 

Fri, 17 Feb 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Feb 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
daughter gave kidney to father before his birthday in delhi
बच्चों का जन्मदिन हो तो माता पिता उन्हें तोहफे देते ही है। बच्चों को माता-पिता से मिलने वाले तोहफों का इंतजार रहता है। लेकिन एक बेटी ने अपने जन्मदिन के पांच दिन पहले अपने पिता को जिंदगी का तोहफा दिया है। भावना नाम की इस बेटी ने अपने लिवर का 60 फीसदी हिस्सा अपने पिता को दान कर उन्हें नई जिंदगी दी है।
विज्ञापन


फिलहाल दोनों दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं और बुधवार को अस्पताल में ही भावना ने अपने पिता और परिवार के कुछ सदस्यों के साथ जन्मदिन मनाया। उत्तराखंड के देहरादून स्थित हाथीबड़कलां निवासी तारादत्त (61) को उनकी बेटी भावना (33) ने अपने लिवर का 60 फीसदी हिस्सा दान किया।
विज्ञापन


जिसके बाद उनका लिवर प्रत्यारोपित किया गया। तारादत्त की तीन बेटियां हैं। भावना दिल्ली के उत्तम नगर स्थित नवादा में अपने परिवार के साथ रहती है। उसका एक बेटा और एक बेटी भी है और पति नोएडा में निजी कंपनी में काम करते हैं।  तीन बहनों में भावना मंझली है।तारादत्त के लीवर में समस्या थी और डॉक्टरों ने लीवर प्रत्यारोपित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे जन्म दिन पर यह पापा को दिया गया उपहार है

daughter gave kidney to father before his birthday in delhi

चिकित्सीय जांच-पड़ताल के बाद जब भावना को बताया गया कि वह लिवर दान कर सकती है, वह तुरंत तैयार हो गई। इस फैसले में उसके पति ने भी उसका साथ दिया। करीब दस घंटे की सर्जरी में भावना के लीवर का 60 फीसदी हिस्सा उसके पिता को दान कर दिया गया। भावना का कहना है कि मेरे जन्म दिन पर यह पापा को दिया गया उपहार है।

अभी तक तो पापा ही जन्मदिन पर तोहफा देते आए हैं। लिवर प्रत्यारोपण करने वाले सर गंगा राम अस्पताल के सर्जिकल गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी और लिवर ट्रांसप्लांट डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. सौमित्र रावत ने बताया कि तारादत्त पिछले तीन वर्ष से इलाज के लिए देहरादून से दिल्ली आ रहे थे। डॉ. रावत का कहना है कि जब लिवर प्रत्यारोपण जरूरी हो गया तब उनके परिजनों को बताया गया।

​उनकी बेटी भावना तुरंत लिवर दान करने के लिए तैयार हो गई। तारादत्त और भावना दोनों की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। डॉ.रावत ने बताया कि 15 फरवरी (बुधवार) को भावना का जन्मदिन अस्पताल में ही सेलिब्रेट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed