{"_id":"5a9587da4f1c1bc65c8b4c74","slug":"daughter-falsely-charged-on-her-father","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने अपने नशेड़ी पिता पर लगाया झूठा आरोप, कोर्ट में खुली गई पोल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी ने अपने नशेड़ी पिता पर लगाया झूठा आरोप, कोर्ट में खुली गई पोल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
मां पर हो रहे अत्याचारों को रोकने में असहाय महसूस करने पर नाबालिग लड़की ने पिता के खिलाफ छेड़छाड़ का झूठा मामला दर्ज करा दिया। लड़की के इस बयान पर अदालत ने आरोपी पिता पर से छेड़छाड़ के आरोप हटाते हुए 25 हजार के मुचलके पर भविष्य में अच्छा आचरण बरतने की हिदायत देते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन
हालांकि उसे पत्नी और नाबालिग बेटियों को शराब के नशे में पीटने और धमकी देने का आरोपी माना।
तीस हजारी अदालत की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष छात्रा ने बयान दिया कि पिता शराब के नशे में उसकी मां और उसकी बहन के साथ मारपीट, गाली-गलौच करते थे। उसने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस के इस रवैये से परेशान होकर उसने पिता के खिलाफ छेड़छाड़ का झूठा मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
ताकि पुलिस की नींद टूट सके। छात्रा ने कहा कि अपनी मां और बहन के साथ मारपीट होता देख वह पिता को रोकने में असहाय थी। लेकिन हर हाल में अपनी मां और बहन को बचाना चाहती थी।
विज्ञापन
Trending Videos
हिंसा के खिलाफ वर्कशॉप से मिली हिम्मत
इसलिए पिता के खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज कराई। छात्रा के इस प्रयास की अदालत ने सराहना की। वहीं आरोपी पिता को 25 हजार के मुचलके पर छोड़ दिया।
साथ ही सख्त हिदायत दी कि अगर एक साल के भीतर उसने फिर कोई ऐसी हरकत की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि 15 अगस्त 2015 की रात को आरोपी ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट की।
इस दौरान मां का बचाव करने पर नाबालिग 17 साल की बेटी को धक्का दिया और गालियां दीं। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके पिता ने उसके साथ अश्लील हरकत की।
अदालत में पीड़ित छात्रा ने कहा कि उसने अपने स्कूल में हुई वर्कशॉप से यह जाना कि यौन हिंसा की स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए। उसे यह भी सीख मिली कि ऐसे मामलों में पुलिस भी कोई कोताही नहीं बरत सकती और छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है।