फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daughter becomes unemployed in America Parents plead in court

coronavirus: अमेरिका में फंसी बेटी हो गई बेरोजगार, परिजनों ने लगाई वापस लाने की गुहार

Mon, 06 Apr 2020 10:18 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 06 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Daughter becomes unemployed in America Parents plead in court
दिल्ली हाई कोर्ट - फोटो : दिल्ली हाई कोर्ट

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अमेरिका में फंसे भारतीयों को वापस लाने की गुहार लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। साथ ही कहा गया कि कोरोना महामारी के कारण लोग अमेरिका में बेरोजगार हो गए हैं, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस याचिका पर संज्ञान लिया और आगे की सुनवाई के लिए याचिका को मंगलवार के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया, ताकि याचिका की प्रति केंद्र सरकार को सौंपी जा सके। यह याचिका युवती यास्मीन ताहिरा हुसैन के माता-पिता ने अधिवक्ता गौरव कुमार बंसल के माध्यम से दायर की है।
विज्ञापन


उन्होंने पीठ से गुहार लगाई है कि महामारी की वजह से अमेरिका में उनकी बेटी बेरोजगार हो गई है और ऐसी स्थिति में वहां से वापस भी नहीं लौट पा रही। उनकी बेटी के नियोक्ता ने उससे 20 मार्च को त्यागपत्र देने के लिए कहा, लेकिन लॉकडाउन की वजह से हवाई उड़ानें बंद होने के कारण वह अमेरिका के ब्रुकलिन में फंसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कहा गया कि अमेरिका में नौकरी कर रहे अनेक भारतीय भी बेरोजगार हो गए हैं। याचिका में कहा है कि यदि यात्रा प्रतिबंध और बढ़ता है तो उनकी बेटी के लिए अमेरिका से लौटना मुश्किल हो जाएगा और वह आय के नियमित स्रोत के बिना वह वहां लंबे समय तक नहीं रह पाएगी। क्योंकि, वह भोजन खरीदने और घर का किराया देने में समर्थ नहीं होगी।


याचिका में पीठ से आग्रह किया गया है कि वह विशेषकर यास्मीन ताहिरा हुसैन समेत संकट में फंसे अन्य भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए केंद्र को निर्देश दे। याचिका में दावा किया गया है कि इस संबंध में उनकी बेटी ने वर्तमान में भारत वापसी के लिए न्यूयार्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास से भी संपर्क किया है, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed