{"_id":"5cb2ef69bdec2239135ecc59","slug":"daughter-attack-from-knife-on-stepmother-over-property-dispute-in-new-ashok-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी विवाद में सौतेली मां का गला रेतने वाली बेटी गिरफ्तार, एक रिश्तेदार पर भी किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी विवाद में सौतेली मां का गला रेतने वाली बेटी गिरफ्तार, एक रिश्तेदार पर भी किया था हमला
Sun, 14 Apr 2019 01:59 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने दो साल पहले प्रॉपर्टी विवाद में सौतेली मां और एक रिश्तेदार की गला रेतने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से आरोपी महिला फरार थी। उसकी पहचान गौतमबुद्ध नगर के छिजारसी गांव निवासी सुनीता (45) के रूप में हुई है। हमले में सौतेली मां और रिश्तेदार घायल हो गए थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सुनीता का अपनी सौतेली मां जामवती से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। 15 मई, 2017 को सुनीता अपने साथ दो युवकों को लेकर न्यू अशोक नगर के कोंडली में रहने वाली सौतेली मां के घर पहुंची। घर में जामवती के अलावा उसका दामाद ज्योति भी था। सुनीता ने जामवती और ज्योति पर मिर्च का पाउडर फेंककर मारपीट शुरू कर दी। फिर धारदार हथियार से दोनों का गला रेत दिया। वारदात के दौरान ज्योति की पत्नी भी घर पहुंच गई, जिसके साथ सुनीता ने मारपीट की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल ज्योति के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी सुनीता व अन्य लोगों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह पुलिस को सुनीता के न्यू अशोक नगर इलाके में आने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन