{"_id":"5b4e22c34f1c1b1e308b54da","slug":"daughter-accuses-father-of-raping-her-for-10-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने पिता पर लगाया 10 वर्ष से रेप करने का आरोप, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी ने पिता पर लगाया 10 वर्ष से रेप करने का आरोप, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
rape shimla
नगर की एक कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की ने पिता पर दस साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सात साल की उम्र में मां की मौत होने के बाद से पिता रेप कर रहा है। विरोध करने पर पिटाई करता है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि 10 साल पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। पिता ने मां की बहन से शादी कर ली। लड़की का आरोप है कि सात साल की उम्र से पिता उसके साथ गंदी हरकत करता आ रहा है।
विज्ञापन
विरोध करने पर मारपीट करता है। उसने इसकी शिकायत अपने नाना से की, लेकिन उनकी भी मौत हो गई है। पिता से बचने के लिए एक माह पहले वह पड़ोस के दो युवकों के साथ घर से भाग गई थी। जिस पर उसके पिता ने दोनों के खिलाफ दादरी कोतवाली में अगवा करने का मामला दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
अब पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है। लड़की ने पुलिस को बयान दिया है, जिसमें पिता पर यह गंभीर आरोप लगाया है। पिता से बचने के लिए लड़के के साथ जाने की बात कही है।
दादरी कोतवाली के एसएचओ मुनीष चौहान ने बताया कि लड़की ने पिता पर 10 साल से रेप करने का आरोप लगाया है। उसकी बड़ी बहन ने भी पूछताछ में पिता पर गलत नजर से देखने का आरोप लगाया है। आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ चल रही है।