{"_id":"5df96d058ebc3e87a0234b11","slug":"dates-of-delhi-assembly-elections-will-be-are-announced-in-first-week-of-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान जनवरी के पहले सप्ताह में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान जनवरी के पहले सप्ताह में
Wed, 18 Dec 2019 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 18 Dec 2019 05:34 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : social media
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान जनवरी के पहले सप्ताह में हो जाएगा। मतदान फरवरी के पहले सप्ताह में हो सकता है। चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि इस बार चुनाव पिछली बार के मुकाबले पहले कराया जा सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार का कार्यकाल 22 फरवरी, 2020 को खत्म हो रहा है। मंगलवार को आयोग की बैठक में दिल्ली चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। वरिष्ठ चुनाव उपायुक्त संदीप सक्सेना ने दिल्ली चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी। इसमें मतदाता सूचियों में नए मतदाताओं के नाम शामिल कराने संशोधन के कामों की समीक्षा शामिल है। इससे पहले संशोधित मतदाता सूची के प्रारूप मसौदे का प्रकाशन 15 नवंबर तक किया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन छह जनवरी को होगा। एक जनवरी तक वोटिंग कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है। आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार दिव्यांगों और 80 साल से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों को डाक से मतदान की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन