फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Darkness engulfs the area beneath the Delhi-Dehradun flyover.

Delhi NCR News: दिल्ली-देहरादून फ्लाईओवर के नीचे पसरा अंधेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। करावल नगर से टोल टैक्स तक पुस्ता रोड पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात के समय आवागमन मुश्किल हो गया है। दिल्ली-देहरादून फ्लाईओवर के नीचे स्थित इस मार्ग पर शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। यह सड़क पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। रोशनी नहीं होने के कारण लोगों को केवल वाहनों की हेडलाइट के सहारे सफर करना पड़ रहा है। अंधेरे में सड़क पर मौजूद गड्ढे, अवरोध और अन्य वाहन समय रहते दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed