पिस्तौल सटाने वाले पर छात्रा ने बोला हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं में पढ़ने वाली एक लड़की, जिसकी कनपटी पर बदमाशों ने पिस्टल रख दी। लेकिन, शायद ही उन्हें पता होगा कि ये बेटी डरने वाली नहीं... हिम्मतवाली है।
शहर की इस बेटी ने बदमाशों को खूब सबक सिखाया। मां को बचाने के लिए श्रेया चेन खींचने आए बदमाशों से भिड़ गई और उन्हें भगाकर ही दम लिया।
इन बदमाशों ने श्रेया की कनपटी पर पिस्तौल रख दी, जान से मारने की धमकी दी। लेकिन श्रेया ने एक बदमाश पर हमला बोल दिया और उसके प्राइवेट पार्ट पर जोरदार लात मारी।
मां की चेन छिनने से बचाया
मामला कासना कोतवाली क्षेत्र के जलवायु विहार और एडब्ल्यूएचओ सोसायटी के पास का है। जहां शुक्रवार देर शाम श्रेया ट्यूशन पढ़कर अपनी मां निशामोनी, चौथी में पढ़ने वाले भाई दुष्यंत और मेड के साथ लौट रही थी।
रास्ते में बाइक सवार युवक इनका पीछा करने लगे। श्रेया और उसके छोटे भाई ने युवकों की संदिग्ध गतिविधि को नजरंदाज नहीं किया।
अचानक युवकों ने पीछे से श्रेया की मां के गले से चेन खींचने की कोशिश की। चौकन्नी श्रेया ने तुरंत शोर मचाकर मां और भाई को दूसरी दिशा में भागने को कहा और खुद बदमाशों के सामने आ डटी।
इस हमले से बदमाश का होश उड़ा
इन बदमाशों ने श्रेया की कनपटी पर पिस्तौल रख दी, जान से मारने की धमकी दी। लेकिन, इस वक्त अपने स्कूल (एपीजे) में सेल्फ डिफेंस सीखने वाली श्रेया घबराई नहीं।
उसने अचानक ही एक बदमाश पर हमला बोल दिया और उसके प्राइवेट पार्ट पर जोरदार लात मारी। इस अप्रत्याशित हमले से हैरान बदमाश कुछ देर के लिए पीछे हटा तो साथ खड़ी मेड ने श्रेया को खींच लिया और शोर मचाते हुए भाग गए।
बदमाशों ने पीछा करते हुए हवाई फायर भी किए, लेकिन तब तक लोग वहां इकट्ठा होने लगे। भीड़ देखकर बदमाश भाग निकले। श्रेया जब अपनी सोसायटी पहुंची तो सभी इकट्ठा हो गए।
स्कूल में मिली थी ट्रेनिंग
श्रेया ने अपने स्कूल में बदमाशों से निपटने वाली सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग ले रखी है। इसीलिए कनपटी पर पिस्तौल रखने के बाद भी वह नहीं घबराई।
लड़की के इस हौसले को देखकर सभी ने दांतों तले उंगली दबा ली। सीनियर सिटीजन सोसायटी में रहने वाले श्रेया के पिता एमपी बोहरा रक्षा मंत्रालय में काम करते हैं।
शनिवार को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कासना पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। इसके लिए सोसायटियों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।