खेल मंत्री विजय गोयल के ट्वीट पर 'दंगल गर्ल' जायरा ने दिया जवाब, फिर किया डिलीट
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से शोहरत पाने वाली और कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती से मिलने के बाद विवादों में आने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम एक बार फिर नए विवाद से सुर्खियों में आ गई हैं।
अबकी बार जायरा केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल के ट्वीट की वजह से बहस का मुद्दा बनी हैं। दरअसल केंद्रीय मंत्री ने 'हिजाब' को लेकर एक ट्वीट किया था जिसमें जायरा का भी जिक्र था जिसके बाद जायरा और गोयल में ट्विटर वार छिड़ गया।
बता दें कि विजय गोयल बृहस्पतिवार को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित इंडिया आर्ट फेस्टिवल में शिरकत करने गए थे जहां उन्होंने एक पेंटिंग देखी थी जिसका हवाला उन्होंने अपने ट्वीट में दिया था।
This painting tells a story similar to @zairawasim, पिंजरा तोड़ कर हमारी बेटियां बढ़ने लगी हैं आगे | More power to our daughters!
2/2 pic.twitter.com/RaolLKrZeg — Vijay Goel (@VijayGoelBJP) January 19, 2017
पहले लिखा फिर डिलीट किया ट्वीट
दरअसल उस पेंटिंग में पिंजरे में कैद एक महिला की तस्वीर भी थी और साथ ही एक बुर्के में महिला की तस्वीर भी थी। उस पेंटिंग की फोटो ट्वीट कर विजय गोयल ने उसके साथ लिखा था, 'यह पेंटिंग जायरा वसीम की तरह की कहानी को पेश करती है। पिंजरा तोड़कर हमारी बेटियां आगे बढ़ने लगी हैं। हमारी बेटियां सशक्त हो रही हैं।'
This painting tells a story similar to @zairawasim, पिंजरा तोड़ कर हमारी बेटियां बढ़ने लगी हैं आगे | More power to our daughters!
— Vijay Goel (@VijayGoelBJP) January 19, 2017
2/2 pic.twitter.com/RaolLKrZeg
पेंटिंग से खुद की तुलना जायरा वसीम को पसंद नहीं आई तो उन्होंने विजय गोयल को जवाब में एक ट्वीट कर लिखा, 'सर मैं बहुत आदर के साथ ये कहना हूं कि मैं आपसे असहमत हूं। मेरी विनती है कि आप मुझे इस तरह की उदाहरणों से न जोड़ें।
अगले ट्वीट में जायरा ने लिखा, 'हिजाब में भी महिलाएं खूबसूरत और आजाद हैं। साथ ही इस पेटिंग में जो कहानी पेश की गई है, वह मुझसे जरा भी संबंधित नहीं है।'
हालांकि विजय गोयल ने जायरा के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से समझा गया है। उसका अर्थ गलत निकाला गया है। उसके बाद सोशल मीडिया पर विशेष रूप से ट्विटर पर बहस शुरू हो गई। जायरा ने जब विवाद बढ़ता देखा तो अपने सभी ट्वीट्स डिलीट कर दिए।
You have interpreted wrong. I appreciated your work and stated that evil and patriarchal notions must be discouraged. https://t.co/OPBy5EZifN
— Vijay Goel (@VijayGoelBJP) January 20, 2017
I'm afraid you still haven't understood. But I wish you all the very best and appreciate your work. Hope to meet & interact too. https://t.co/h2RK3K3zIB
— Vijay Goel (@VijayGoelBJP) January 20, 2017