{"_id":"5cd5c477bdec22072c331165","slug":"dandi-maharaj-charged-with-embezzlement-of-rs-3-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाती महाराज पर तीन करोड़ रुपये के गबन का आरोप, स्क्रैप कारोबारी ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाती महाराज पर तीन करोड़ रुपये के गबन का आरोप, स्क्रैप कारोबारी ने दर्ज कराया केस
Sat, 11 May 2019 12:05 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 11 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
dati maharaj
- फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म के आरोपों का सामना कर रहे दाती महाराज पर अब दिल्ली पुलिस ने एक और मामला दर्ज किया है। इस बार मामला तीन करोड़ रुपये के गबन का है। दिल्ली के एक स्क्रैप कारोबारी ने दाती महाराज व उसके मुंहबोले बेटे पर तीन करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप लगाया है। कारोबारी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अपने बीमार बेटे का इलाज करवाने के लिए दाती महाराज के पास गया था, जहां उसकी मुलाकात दाती महाराज के मुंहबोले बेटे अभिषेक से हुई। आरोप है कि दाती महाराज ने अपनी गारंटी पर अभिषेक को तीन करोड़ रुपये दिलवाए। रुपये वापस मांगने पर उसे धमकी दी जा रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मंगोलपुरी निवासी पवन कुमार स्क्रैप का कारोबारी है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि उसका बेटा अक्सर बीमार रहता था। काफी इलाज के बाद कुछ फायदा नहीं हुआ। वर्ष 2015 में पवन ने टीवी पर दाती महाराज के प्रोग्राम को देखा। उसने दाती महाराज के आश्रम में जाकर उनसे मिलने की कोशिश की, लेकिन उसकी मुलाकात नहीं हो पाई। लोगों ने उसे बताया कि वह दाती महाराज के मुंहबोले बेटे अभिषेक से मिले। पवन अभिषेक से मिला, जिसने उसे दाती महाराज से मिलवाया। दाती महाराज ने उसके बेटे को ठीक करने का दावा कर उसे दवा दी।
विज्ञापन
पवन का आरोप है कि दाती महाराज ने पवन को अभिषेक के साथ मिलकर कारोबार करने के लिए कहा। दाती महाराज पर भरोसा होने के कारण उसने अभिषेक से दोस्ती कर ली। अभिषेक ने कई बार पवन से रकम ली और उसे वापस कर दिया। आरोप है कि एक दिन अभिषेक ने उससे तीन करोड़ रुपये कर्ज देने के लिए कहा। पवन ने बताया कि अभिषेक ने जहाज का स्क्रैप खरीदने के लिए तीन करोड़ रुपये मांगे थे। रकम बड़ी होने के कारण पवन दाती महाराज से मिला। दाती ने पैसे की गारंटी ली और कहा कि अगर अभिषेक पैसे वापस नहीं करेगा, तो वह दे देंगे। दाती महाराज की गारंटी मिलने के बाद पवन ने अभिषेक को रुपये दे दिए, लेकिन पैसे मिलने के बाद उनके तेवर बदल गए। रुपये वापस मांगने पर दाती महाराज ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन