फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dance video of RWA vice president post on YouTube as a gangster

आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष का डांस वीडियो गैंगस्टर का बता यूट्यूब पर डाला, खौफ में अधिकारी

Sun, 22 Sep 2019 02:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 Sep 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
Dance video of RWA vice president post on YouTube as a gangster
सेक्टर डेल्टा-1 के आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष हर्ष भाटी - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर डेल्टा-1 के आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष हर्ष भाटी का ढाई साल पुराना डांस वीडियो उनके लिए ही मुसीबत बन गया है। अपने जन्मदिन पर साथियों संग किए गए हर्ष के डांस के वीडियो को गांव खेरौली जिला महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के गैंगस्टर पपला गुर्जर उर्फ विक्रम का डांस बताकर यूट्यूब पर डाल दिया गया है। 

विज्ञापन


हाल में पपला गुर्जर के साथी उसे राजस्थान के एक थाने से छुड़ाकर ले गए हैं। अब हर्ष और उनके साथ डांस कर रहे साथियों को डर है कि कहीं पुलिस उन्हें पपला गुर्जर और उसके गिरोह के सदस्य न समझ बैठे। हर्ष ने शनिवार को एसपी देहात से मिलकर मदद मांगी है। 
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए के अन्य पदाधिकारियों और परिजनों के साथ शनिवार को हर्ष सूरजपुर स्थित पुलिस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि हर्ष इंजीनियर हैं, हालांकि अभी वह नौकरी नहीं करे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच दिन से हर्ष का एक डांस वीडियो यूट्यूब पर पपला गुर्जर का डांस बताकर वायरल कर दिया गया है। जबकि पपला गुर्जर राजस्थान का शातिर बदमाश है। पपला गुर्जर को उसके साथी इसी माह छह सितंबर को राजस्थान के अलवर स्थित बहरोड़ थाने से हमला कर छुड़ा ले गए थे। इसके बाद से राजस्थान पुलिस उसकी गंभीरता से तलाश कर रही है। 

पपला गुर्जर के नाम से वीडियो वायरल होने के बाद हर्ष को यह डर सता रहा है कि कहीं पुलिस उन्हें पपला गुर्जर समझकर न पकड़ ले या फिर एनकाउंटर आदि न कर दे। 

सबसे पहले पपला गुर्जर के इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ था वीडियो
हर्ष का कहना है कि पपला गुर्जर के नाम से इंस्टाग्राम पर एक पेज बना हुआ है। इस पेज पर सबसे पहले उनके डांस का वीडियो वायरल हुआ था। डांस का वीडियो अंधेरे का है। पुलिस के पास भी पपला गुर्जर के अधिक फोटो नहीं हैं। ऐसे में कहीं पुलिस उन्हें पपला गुर्जर न समझ बैठे। 


इस मामले में राजस्थान और हरियाणा पुलिस से संपर्क किया जाएगा। गैंगस्टर के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। दोनों प्रदेशों की पुलिस को जानकारी दी जाएगी कि वह पूरे मामले की पुख्ता जानकारी जुटाकर ही कार्रवाई करे। 
रणविजय सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed