फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dance program in election campaign is a big deal

प्रचार में नाच कराने वालों को मिलेगी बड़ी सजा

Wed, 02 Apr 2014 09:47 PM IST
Updated Wed, 02 Apr 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
Dance program in election campaign is a big deal

लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने अगर रागिनी कलाकार का कार्यक्रम चुनावी सभा में कराया तो उनके चुनावी खर्च में डेढ़ लाख रुपया जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


कई प्रत्याशियों ने अधिक खर्च होने के कारण आगे से रागिनी कलाकारों को बुलाने से परहेज करना शुरू कर दिया है।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। अपने स्टार प्रचारकों को बुलाने और चुनावी सभा में भीड़ जुटाने और लोगों को कार्यक्रम में अधिक समय तक रोके रखने के लिए कई प्रत्याशी रागिनी गायकों के कार्यक्रमों का आयोजन कराते हैं।

विज्ञापन

बहुत पसंद की जाती हैं रागिनियां

Dance program in election campaign is a big deal

गौर करने वाली बात है कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रागिनी काफी पसंद की जाती है। यह एक तरह का लोकगीत है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसके चाहने वाले वालों की संख्या काफी बड़ी है और इनके डांस कार्यक्रमों को देखने के लिए तो दूर-दूर से लोग आते हैं।

लेकिन अब रागिनी के कार्यक्रम का खर्च चुनाव आयोग ने 30 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक तय किया है। अगर किसी रागिनी के कार्यक्रम में महिला कलाकारों का डांस भी शामिल होता है तो उसके लिए डेढ़ लाख रुपये का खर्च तय किया गया है।

महिला डांस के साथ रागिनी कार्यक्रम के खर्च गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर में डेढ़ लाख रुपये तक निर्धारित किया है।

कइयों ने करा दिए हैं कार्यक्रम

Dance program in election campaign is a big deal

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ रहे कई प्रत्याशियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में सभाओं में रागिनी कलाकारों के कई कार्यक्रम करा दिए।

चुनावी खर्च में इसे जोड़ दिया गया है। यही कारण है कि जिन प्रत्याशियों ने रागिनी कार्यक्रम बुक कर रखे थे उन्होंने अब इसे रद्द करा दिया है।

अब ग्रामीण प्रत्याशी इस बात से काफी परेशान हैं। क्योंकि उन लोगों के अनुसार उनके खर्च में इतने पैसे जुड़ जाने का नियम उन्हें मालूम नहीं था। नहीं तो वे इस तरह के कार्यक्रम न कराते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed