फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dance performances in Samajwadi Party conference

सपा नेताओं ने फिर लगवाए ठुमके, उड़ाए नोट

Tue, 25 Mar 2014 04:18 AM IST
Updated Tue, 25 Mar 2014 04:18 AM IST
विज्ञापन
Dance performances in Samajwadi Party conference

कस्बे में आयोजित सपा की एक गोष्ठी में रविवार को आचार संहिता का खुला उल्लंघन हुआ। सपा प्रत्याशी कमलेश वाल्मीकि के पक्ष में आयोजित गोष्ठी में डिबाई विधायक की मौजूदगी में रागिनी कलाकारों ने भीड़ जुटाने के लिए जमकर ठुमके लगाए।

विज्ञापन


लोगों ने भी उन पर नोटों की बारिश भी की। इस मामले में मजिस्ट्रेट ने कार्यक्रम आयोजक पर मुकदमा दर्ज कराया है।

ऊँचागांव में शनिवार शाम ग्राम प्रधान बुद्धा वर्मा ने विचार गोष्टी कार्यक्रम का आयोजन कराया। इसमें डिबाई विधायक गुडडू पंडित मौजूद रहे।

इस बार बुरे फंसे, पुलिस ने कर ली वीडियोग्राफी

Dance performances in Samajwadi Party conference

भीड़ जुटाने के लिए आयोजक ने महिला रागिनी कलाकारों को बुलाया गया था। महिला कलाकारों ने दर्शकों के मनोरंजन और भीड़ जुटाने के लिए जमकर ठुमके लगाये।

महिला कलाकारों के ठुमकों पर मंत्रमुग्ध होकर मौजूद लोगों ने भी खूब नोट बरसाये। विधायक गुड्डू पंडित ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और पार्टी के प्रत्याशी को जिताने पर क्षेत्र के विकास की गारंटी देने का दावा किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूरनचंद शास्त्री, संचालन खुर्शीद आलम ने किया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान बुद्धा वर्मा, रिंकु शर्मा, मनोज कुमार, मोनू शर्मा आदि मौजूद रहे। सूचना मिलने पर फ्लाइंग स्क्वॉयड मौके पर पहुंचा और कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैफई महोत्सव पर कोर्ट में है मामला

Dance performances in Samajwadi Party conference

यूपी सरकार की तरफ से करोड़ों रुपये सैफई महोत्सव पर खर्च किए जाने को लेकर पहले से ही पार्टी पर एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर है।

याचिका दायर करने वाले अलीगढ़ निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट अनूप कौशिक ने याचिका में कहा था कि बिना किसी ऐतिहासिक महत्व के सैफई में सांस्कृतिक आयोजन पर करोड़ों रुपये क्यों खर्च किए गए।

जबकि सरकार को मुजफ्फरनगर दंगे के बाद वहां पुनर्वास के साथ राहत शिविरों में बजट की जरूरत थी। हालांकि रविवार को फिर से सपा नेताओं की ओर से कलाकारों से ठुमके लगवाने और नोट बरसाने की बात भी भारी पड़ सकती है। क्योंकि पुलिस स्क्वॉयड ने खुद मामले की वीडियोग्राफी की है और आचार संहिता भी लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed