फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dance in hotel pool side, governer, cm and ministers are attendees

VVIP के लिए होटल में पहुंच गई सूरजकुंड मेले की चौपाल

Thu, 13 Feb 2014 01:32 PM IST
ओम प्रकाश/अमर उजाला, फरीदाबाद
ओम प्रकाश/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 13 Feb 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
dance in hotel pool side, governer, cm and ministers are attendees

आम लोगों के खून पसीने की कमाई से लिए गए टैक्स और टिकट की रकम से लगने वाले सूरजकुंड मेले में वीवीआईपी (खासतौर पर नेताओं और नौकरशाहों) के लिए अलग चौपाल सजी।

विज्ञापन


बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री फारुख अब्दुल्ला, राज्यपाल जगन्नाथ पहाडिय़ा एवं विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के लिए होटल राजहंस में चौपाल सजाई गई। यह होटल मेला परिसर के पास ही मौजूद है लेकिन इसमें आम नागरिकों के प्रवेश पर पाबंदी है।
विज्ञापन


इन विशिष्ट लोगों को जिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मजा लेना था उसका पूरा ग्रुप इस होटल की पूल साइड पर प्रस्तुति देने पहुंचा। इनके साथ कई बड़े नौकरशाह भी थे। जिनके लिए मेले में आई विदेशी कलाकारों को वहां नचाया गया।Surajkund Fair
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर मेले की मुख्य चौपाल पर स्कूली बच्चों एवं देसी कलाकारों से काम चला। राष्ट्रीय राजधानी या फिर प्रदेश की राजधानी से आए विशिष्ट लोगों के लिए आए दिन चौपाल पर प्रस्तुति देने वाले कलाकार अधिकारियों के कहने पर अपना साज-बाज लेकर राजहंस पहुंचते हैं।

कलाकारों को बुरा लगता है लेकिन....
वहां चंद विशिष्ट लोगों के सामने नृत्य-संगीत की प्रस्तुति दी जाती है। कई कलाकार अंदरखाने इसे बुरा मानते हैं, लेकिन रोजीरोटी के चक्कर में मुंह नहीं खोलते।Surajkund Fair

कई लोग इस विशेष व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। क्योंकि जो भी पर्यटक यहां आता है वह 70 रुपये की टिकट और लगभग 50 रुपये तक की पार्किंग देता है। ऐसे में उसके दाम पर आने वाले कलाकारों का मेले से अलग कार्यक्रम क्यों?

रंगकर्मी भी हैं चिंतित
रंगकर्मी ज्योतिसंग का कहना है कि नेताओं को इस तरह की संस्कृति छोडऩी चाहिए। राजाओं वाला रवैया नहीं अपनाना चाहिए। सभी जनता के प्रतिनिधि हैं इसलिए जनता के बीच चौपाल पर बैठकर नाच-गाना देखें।Surajkund Fair


एक कल्चरल ग्रूप के सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मेले में चौपाल सहित आधा दर्जन से अधिक जगहों पर नृत्य-संगीत चल रहे हैं तो फिर चंद लोगों के लिए होटल में प्रस्तुति ठीक नहीं। इससे कलाकारों का दिल टूटता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed