{"_id":"68929eeb0d239750043cdbfe90aec3c0","slug":"dance-fever-gran-finale-on-2-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 फरवरी को होगा डांस फीवर का महामुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 फरवरी को होगा डांस फीवर का महामुकाबला
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 30 Jan 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में डॉ. कर्मवीर पब्लिक स्कूल व लेट्स रॉक डांस एंड इवेंट की ओर से आयोजित डांस फीवर का फाइनल मुकाबला दो फरवरी को आयोजित होगा।
विज्ञापन
सेक्टर-11 स्थित कर्मवीर स्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 40 प्रतिभागियों की प्रतिभा का आकलन करने के लिए बॉलीवुड के डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा आएंगे।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी बृहस्पतिवार को स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. नरेंद्र नागर ने दी। उन्होंने बताया कि डांस फीवर के अंतिम चरण का आयोजन दो फरवरी को स्कूल के ग्राउंड में किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को दो लाख और दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। यहीं नहीं तीसरा, चौथा और पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को एक म्यूजिक अलबम करने का मौका दिया जाएगा।
लेट्स रॉक डांस एंड इवेंट के फांउडर शहनीज खान व अंकिता शर्मा ने बताया कि डांस फीवर का 13 राज्यों में ऑडिशन लिया गया था, जिसमें लगभग 700 डांसरों का चयन दूसरे चरण के लिए किया गया था। भविष्य में एक डांस स्कूल भी खोलेंगे।