{"_id":"4a1120b383ea965af1973d40b32e8078","slug":"damini-rape-case-decision-reserved-by-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामिनी के दोषियों पर फैसला सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामिनी के दोषियों पर फैसला सुरक्षित
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Jan 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के वसंत विहार गैंगरेप मामले में शुक्रवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने आश्चर्यजनक रूप से रवैये में बदलाव लाते हुए कुछ ही घंटों की सुनवाई के बाद जिरह पूरी कर ली।
विज्ञापन
वहीं, न्यायमूर्ति रेवा खेत्रपाल व न्यायमूर्ति प्रतिभा रानी की खंडपीठ ने चारों दोषियों को फांसी की सजा मिले या नहीं इस मुद्दे पर फैसला सुरक्षित रख लिया। खंडपीठ ने दोनों पक्षों को कहा कि यदि वे अभी भी पक्ष रखना चाहते हैं तो 15 जनवरी तक लिखित मे दे सकते हैं।
विज्ञापन
पेश मामले के मुताबिक, दोषी विनय, अक्षय, मुकेश व पवन को निचली अदालत ने 16 दिसंबर 2012 की रात 23 वर्षीय युवती से गैंगरेप करने, उसकी हत्या व उसके दोस्त को बुरी तरह से घायल करने के आरोप में फांसी की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
मामले में एक आरोपी राम सिंह ने ट्रायल के दौरान तिहाड़ जेल में आत्महत्या कर ली थी। वहीं, नाबालिग को बाल अदालत ने तय नियमों के तहत तीन वर्ष कैद की सजा सुनाई गई थी।