फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Damaged roads are becoming a major problem; first the poor surfacing, and now the department's negligence are taking a heavy toll on the public.

Delhi NCR News: उखड़ी हुई सड़कें बन रही मुसीबत, पहले तारकोल, अब विभाग की लापरवाही लोगों को पड़ रही भारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश देशवाल
नूंह। जिले की नूंह विधानसभा में करीब 48 करोड़ रुपये की लागत से 47 सड़कों का नवनिर्माण होना था। जिससे लोगों को बेहतर रोड नेटवर्क की उम्मीद जगी थी। लेकिन पहले अमेरिका-ईरान युद्ध और अब विभागीय लापरवाही के चलते सुविधा की उम्मीद असुविधा में बदल गई है। हालात ये हैं कि दर्जनभर से अधिक सड़कें खुदी पड़ी है, जिन पर लोगों को पैदल चलने में भी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आए दिन वाहनों के टायर फट रहे है और लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है।
बता दें कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नूंह विधानसभा की विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली 88.43 किलोमीटर लंबी 47 सड़कों के नवनिर्माण के लिए 47.55 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया अमल में लाई गई। टेंडर मिलने वाली एजेंसियों ने आनन-फानन में सड़कों को खोद दिया। जिसके बाद उन्हें बनाने के लिए रोडे डाले गए, तभी अमेरिका और ईरान में युद्ध छिड़ गया, जिसके कारण तारकोल की सप्लाई बाधित हो गई। पिछले करीब दो माह से जब स्थिति सामान्य हुई और तारकोल की आपूर्ति भी नियमित हो गई तो विभागीय लापरवाही के चलते निर्माण एजेंसियां भी नींद में चली गई।
विज्ञापन

आए दिन लग रही शिकायतें: इन उखड़ी हुई सड़कों के निर्माण को लेकर आए दिन समाधान शिविर व संबंधित विभाग के कार्यलयों में शिकायतें लग रही है। जिसके बाद विभाग कुछ सक्रिय हुआ और कुछ सड़कों पर पुन: कार्य शुरु हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सड़कें अधूरी: नूंह-पलवल स्टेट हाईवे, एचएनपीपी रोड से ढेंकली, उजीना से गुंडवास, गुरुग्राम-अलवर मार्ग से कुतुबगढ़, मिंडकोला-सिलानी रोड से कालियाका, उलेटा हसनपुर आलदोका से बैंसी, भिरावटी से कालियाका, पोंडरी से आलदोका, गांगोली से पोंड़री, उजीना से रानिका, खलीलपुर से मिंडकोला, उजीना से सूड़ाका, गुंडवास से बाबूपुर, गुरुग्राम-अलवर रोड से सलंबा समेत अनेक सड़कें अधूरी है, जो आए दिन लोगों को परेशान कर रही हैं।

पिछले करीब छह माह से आलदोका से पाेंड़री की सड़क उखड़ी हुई है, जिस पर हजारों लोगों को हर दिन आवागमन होता है, लेकिन सड़क पर पड़ी गिट्टियां लोगों को चोटिल कर रही है।
- विनोद मास्टर, आलदोका।
--------------------------------------------
नूंह-होड़ल रोड से उजीना पीएचसी को जाने वाली सड़क पर कई गांवों के लोगों का अस्पताल व अन्य कामों से आना-जाना होता है। लेकिन सड़क उखड़ी होने के कारण लोग परेशान हो रहे है।
- अनिल मेंबर, उजीना

मिंडकोला-सिलानी रोड से हसनपुर उलेटा के लिए जाने वाली सड़क को ठेकेदार ने आधा बनाकर छोड़ दिया है। जिसके बारे में समाधान शिविर में भी शिकायत लगाई गई है।
- योगेश कुमार, हसनपुर।

उजीना गांव से गुंडबास गांव की सड़क का निर्माण कार्य अधूरा है, लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे है। इससे बढिया तो यह होता कि इस सड़क को उखाड़ा ही नहीं जाता।
- महासिंह सैनी, उजीना।
पोंड़री होते हुए हमारे गांव के सैंकड़ों लोग सोहना व गुरुग्राम जाते है, लेकिन पोंड़री से गांगोली सड़क उखड़ी होने के कारण कई किलोमीटर दूर कर लोगों को जाना पड़ रहा है।

- श्रीचंद, पूर्व सरपंच कुर्थला।

कुतुबगढ़ से गुरुग्राम-अलवर रोड तक जाने वाली सड़क टूट गई तो लोगों ने छपेड़ा वाली सड़क से जाना शुरु कर दिया, अब वह सड़क भी जर्जर हो चुकी है। विभाग की इस लापरवाही से हजारों लोग परेशान हो रहे है।
-एडवोकेट नवीन बघेल, कुतुबगढ़।

तारकोल की करीब दस दिन में एक गाड़ी मिल रही है, जिससे पर्याप्त माल नहीं बन पा रहा। ठेकेदारों ने निर्माण की समय सीमा भी सरकार से तारकोल की कमी का हवाला देकर बढ़वाई है। धीरे-धीरे स्थिति को काबू किया जा रहा है। बहुत जल्द सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
- तापेश कुमार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article