{"_id":"5c95ea59bdec2214222a81e0","slug":"dalit-woman-assaulted-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Sat, 23 Mar 2019 01:42 PM IST
राजेश सैनी
एजेंसी नोएडा
एजेंसी नोएडा
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के गांव कामबक्श पुर में एक दलित महिला से शुक्रवार रात छह लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला को घर से घसीट कर खेत में ले गए तथा उसके साथ मारपीट कर उससे सामूहिक बलात्कार किया।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक (ग्रेटर नोएडा) श्वेताभ पांडे ने बताया कि दलित महिला बीती रात अपने घर पर सो रही थी जब पड़ोस में रहने वाले सचिन, रोहित, रितु, विकास, गौरव एवं अजय उसके घर पर आए।
विज्ञापन
ये लोग महिला को घर से घसीटते हुए बाहर ले गए तथा खेत में ले जाकर सभी आरोपियों ने उससे सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि महिला बुधवार सुबह बेसुध हालत में मिली।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी।