फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daily traffic jams at Rahpua Turn due to passengers boarding in the middle of the road; commuters inconvenienced.

Delhi NCR News: रहपुआ मोड़ पर बीच सड़क सवारियां बैठाने से रोज लगता जाम, राहगीर परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। कस्बे के रहपुआ मोड़ पर ऑटो चालकों द्वारा बीच सड़क पर सवारियां बैठाने और उतारने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। बड़कली–पुनहाना मुख्य मार्ग पर स्थित यह मोड़ पहले से ही व्यस्त रहता है, लेकिन ऑटो चालकों की मनमानी से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क के बीचों-बीच ऑटो खड़े कर सवारियां भरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार जाम के कारण लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। रफीक खान, ऋषि पंडित, ओम प्रकाश, संजय कुमार आदि लोगों ने कहा कि कई बार प्रशासन और पुलिस को इस समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। लोगों ने मांग की है कि रहपुआ मोड़ पर ऑटो के लिए अलग स्टैंड निर्धारित किया जाए और बीच सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि यातायात सुचारु रह सके।

ऑटो चालकों को कई बार समझाया गया है कि बीच सड़क पर सवारियां न बैठाएं, लेकिन वे बात नहीं मानते। प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।
- मनोज तंवर, सरपंच प्रतिनिधि पिनगवां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article