{"_id":"58beac0146e14e0c6f322ad13bc1e765","slug":"daily-shaming-faridabad-on-crime-incidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज शर्मसार हो रहा फरीदाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज शर्मसार हो रहा फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 06 Dec 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के तिगांव थाना क्षेत्र निवासी 11 वर्षीय एक बच्ची शुक्रवार शाम को अपने घर के बाहर खेल रही थी। बहादुरपुर गांव का रहने वाला मनोज शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचा। बच्ची को दबोच कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
बच्ची के रोने चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी से उसे छुड़ाया। लोगों ने मनोज को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर तिगांव पुलिस ने मनोज के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
किशोरी लापता
वहीं सेक्टर-20 बी निवासी गिरराज की 13 वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार की शाम किताब खरीदने की बात कहकर घर से बाहर निकली थी। बेटी के वापस नहीं लौटने पर पिता और परिजनों ने उसे संभावित जगहों पर तलाश की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
आखिरकार जब बेटी नहीं मिली तो अपहरण की आशंका जताते हुए गिरराज ने सेक्टर-7 थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। एसएचओ सेक्टर-7 ने बताया कि बच्ची को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।