'बिसाहड़ा कांड के पीछे मांस नहीं प्रेम प्रसंग थी असल वजह'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीयत उलेमा ए हिंद के प्रवक्ता मौलाना अब्दुल हमीद नुमानी ने दावा किया है कि बिसाहड़ा कांड इकलाख के घर प्रतिबंधित पशु का मांस होने की वजह से नहीं हुआ है, बल्कि इसके पीछे बड़ी साजिश रची गई है।
प्रतिबंधित पशु को मुद्दा बनाकर आरोपियों ने बदला लिया है। नुमानी का कहना है कि आरोपी पक्ष और इकलाख के परिवार के बीच लड़के-लड़की में प्रेम प्रसंग होने का मामला पाया गया। यह जानकारी उन्होंने अपने डेलिगेशन द्वारा दी गई रिपोर्ट के बाद दी है।
नुमानी का दावा है कि डेढ़ वर्ष से यह प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका विरोध इकलाख कर रहे थे। ऐसे में बाकायदा साजिश रचकर आरोपी पक्ष ने इकलाख के घर धावा बोला और उसे रास्ते से हटाने के लिए मार डाला।
इससे पूर्व अमर उजाला ने 2 अक्तूबर के अंक में पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर दी थी, ‘कहीं सबक सिखाने के लिए तो नहीं किया बवाल’। इसमें बताया गया था कि एक ही परिवार के आठ लोग हत्याकांड में शामिल थे।
सीएम को बताई गई थी ये बात
इधर, नुमानी का कहना है कि घटना के अगले दिन उनके संगठन का एक डेलिगेशन बिसाहड़ा गया, जिसमें जमीयत उलेमा ए हिंद के सचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी, सदस्य मौलाना कारी शौकत अली समेत कई लोग थे।
इसके सदस्यों ने पीड़ित परिवार व गांव वालों से मिलकर रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट के अनुसार, इकलाख के भाई जान मोहम्मद ने मांस वाली बात से इंकार किया। संगठन के लोगों को वहीं घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात पता चली।
डेलिगेशन 8 अक्टूबर को भी गांव गया वहां मांस वाली कोई बात सामने नहीं आई। इसे जानबूझकर साजिशन मुद्दा बनाया गया। नुमानी ने बताया कि उसके बाद जमीयत उलेमा ए हिंद के महासचिव मौलाना महमूद ए मदनी ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर घटना की असली वजह से अवगत भी कराया।
मुख्यमंत्री को भेजी संस्था ने अपनी रिपोर्ट
बिसाहड़ा कांड लड़के और लड़की के बीच प्रेम-प्रसंग होने से हुआ है। डेढ़ वर्ष से यह मुद्दा गर्म हो रहा था। साजिश रचकर मंदिर से एेलान कराया गया और इकलाख की हत्या की गई।
जमीयत उलेमा ए हिंद की तरफ से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर घटना की असली वजह से अवगत भी कराया गया है। घटना को सांप्रदायिक रंग दिया गया है। -मौलाना अब्दुल हमीद नुमानी, प्रवक्ता, जमीयत उलेमा ए हिंद
जाम और प्रदूषण मुक्त दिल्ली के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार कार फ्री डे मनाएगी। यह सिर्फ एक रूट लाल किला से तिलक मार्ग (आईटीओ) पर सुबह 7 से लेकर दोपहर 12 बजे तक मनाया जाएगा।