{"_id":"638927873d1aca524a6470d5","slug":"dadri-girl-murder-another-with-her-lover-in-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri : दादरी में प्रेमी के साथ मिलकर युवती की हत्या, गर्म तेल से चेहरा जलाया, रचा अपनी ही मौत का स्वांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri : दादरी में प्रेमी के साथ मिलकर युवती की हत्या, गर्म तेल से चेहरा जलाया, रचा अपनी ही मौत का स्वांग
Fri, 02 Dec 2022 03:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 02 Dec 2022 03:45 AM IST
सार
Dadri : उसने प्रेमी के साथ मिलकर ग्रेनो वेस्ट निवासी हेमा चौधरी की घर बुलाकर हत्या कर दी। फिर उसके चेहरे पर गर्म तेल डालकर पहचान मिटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
हेमा चौधरी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माता-पिता की आत्महत्या का बदला लेने के लिए दादरी के बढ़पुरा की पायल भाटी ने अपनी ही मौत का स्वांग रचा। उसने प्रेमी के साथ मिलकर ग्रेनो वेस्ट निवासी हेमा चौधरी की घर बुलाकर हत्या कर दी। फिर उसके चेहरे पर गर्म तेल डालकर पहचान मिटाने का प्रयास किया। हेमा के हाथ की नस काटी और अपने कपड़े पहना दिए। इसके बाद पायल के नाम का सुसाइड नोट छोड़ दोनों फरार हो गए। परिजनों ने पायल का शव समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
पायल के प्रेमी सिकंदराबाद निवासी अजय ने 12 नवंबर को हेमा को झांसा देकर घर बुलाया। पायल ने अपने भाइयों को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद हेमा की हत्या कर अजय संग फरार हो गई। 12 नवंबर को लापता हुई हेमा की गुमशुदगी दर्जकर तलाश में जुटी बिसरख पुलिस ने पायल और प्रेमी अजय को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
माता-पिता की मौत का बदला लेने के लिए रची साजिश
पायल के माता-पिता रवींद्र भाटी व राकेश देवी ने 17 मई, 2021 को जहर खाकर जान दे दी थी। सुसाइड नोट में लिखा था, बहू उन पर लांछन लगाने की धमकी देती थी, इसलिए यह कदम उठा रहे हैं। इस आधार पर परिजनों ने बुआ के बेटे सुनील, बहू स्वाति और स्वाति के भाइयों कौशिंद्र व गोलू पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था। तभी से पायल भाई की पत्नी, साले और शादी कराने वाले बिचौलिए की हत्या की साजिश रचने में जुट गई थी।
विज्ञापन