{"_id":"5b3399df4f1c1bf96e8ba506","slug":"dadri-door-close-for-rupam-bypass-construction-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी फाटक बंद, ग्रेटर नोएडा आनेजाने के लिए नहीं बचा कोई रास्ता, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी फाटक बंद, ग्रेटर नोएडा आनेजाने के लिए नहीं बचा कोई रास्ता, ये है वजह
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 27 Jun 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी के निर्माण के लिए फाटक को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। वहीं रुपवास बाईपास रास्ते पर निर्माण कार्य जारी रहने से बंद कर दिया गया है। इससे दादरी से ग्रेटर नोएडा आनेजाने में लोगों को दिक्कत हो रही है। 26 जून से दादरी के रेलवे फाटक को 20 दिनों के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन
वहां से दुपहिया वाहन भी निकलने बंद कर दिए है। उस वक्त वाहनों को रुपवास रोड से दादरी बाईपास से निकाले जाने की बात कही गई थी। दूसरे ही दिन रुपवास बाईपास को आमका रोड से जोडने वाले संपर्क मार्ग पर सीसी रोड बनाने का निर्माण चल रहा है। जिसके चलते यातायात को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
वाहनों के आवागमन बंद कर ठेकेदार काम कर रहे हैं। दोनों रास्ते बंद होने के बाद दादरी से ग्रेटर नोएडा आने जाने वाले वाहनों को दिक्कतें हो रही है। दूरदराज के लोग ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर सारा दिन भटकते रहते हैं। कई बार ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर वाहन चालकों के साथ अभद्रता तक हो जाती है। सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ.आनंद आर्य ने कहना है कि दादरी फाटक के बंद होने के दौरान रुपवास बाईपास मार्ग को सुचारु रखना चाहिए। जिससे वाहन चालकों को ग्रेटर नोएडा आने जाने में दिक्कतें न हो।