फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daati Maharaj granted bail after being arrested

लॉकडाउन में शनि मंदिर में पूजा-पाठ करने के मामले में दाती महराज गिरफ्तार

Wed, 27 May 2020 11:56 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 May 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Daati Maharaj granted bail after being arrested
दाती महाराज - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण जिला पुलिस ने असोला स्थित शनिधाम मंदिर में बीते शुक्रवार को पूजा-पाठ कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में दाती महाराज को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया कि बुधवार सुबह दाती महाराज को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


हालांकि जमानती धारा होने के कारण दाती महाराज को थाने से ही जमानत दे दी गई ।पुलिस दाती महाराज के अन्य साथियों व मंदिर में आए अन्य श्रद्धालुओं का पता कर रही है जो पूजा-पाठ कार्यक्रम  में शामिल हुए थे । इन लोगों की भी जल्दी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


दाती महाराज ने अपने जन्मदिन के मौके पर गत शुक्रवार को शनि धाम में पूजा अर्चना की थी और अपने जन्मदिन का केक काटा था। इस मौके पर दाती महाराज के परिजन व काफी श्रद्धालु पूजा में शामिल हुए थे। गौरतलब है कि लॉकडाउन के चलते मंदिर धार्मिक स्थल पूरी तरह बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ के संस्थापक दाती महाराज पर भीड़ के साथ आरती करते हुए कुछ वीडियो व फोटो वायरल हुए थे। वीडियो में दाती महाराज के साथ पूजा कर रहे लोग चेहरे पर मास्क तक नहीं लगा रखे थे। 


मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए थे। दाती महाराज के खिलाफ शनिवार को मैदान गढ़ी थाने में महामारी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed