{"_id":"c15cec60f4a1eadde53b1a6fb7c575b7","slug":"daak-kanwad-dress-new-coloor-range-in-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार अंधेरे में भी नजर आएंगे कांवड़िए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार अंधेरे में भी नजर आएंगे कांवड़िए
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 14 Jul 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में शिव के जलाभिषेक के लिए भोलों की टोली जल लेने के लिए रवाना होने लगी हैं। समय कम होने की वजह से पहली बार शहर में डाक कांवड़ का क्रेज भक्तों में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
इन भक्तों की सुरक्षा और फैशन को ध्यान में रखकर इस बार मार्केट में डाक कांवड़ की नई ड्रेस उतारी गई है। चमकीले रंगों की ये ड्रेस अंधेरे में भी लोगों को दिखाई देगी। सावन के पहले ही दिन ही इन कपड़ों की खरीद में 25 फीसदी की तेजी आई है।
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद के व्यापारी गोविंद गर्ग ने बताया कि खरीदारी तो पहले ही शुरू हो गई थी। रविवार को तेजी आई है। कांवड़ियों की टी-शर्ट और पाजामे के अलावा इस बार डाक कांवड़ के लिए नई ड्रेस आई है।
विज्ञापन
चमकीले और लाइट रंगों के इस्तेमाल से इसे बनाया गया है, जो अंधेरे में भी दूर से चमकेगा। कांवड़ यात्रा के बाद भी इस ड्रेस का इस्तेमाल सुबह की सैर या खेलने के लिए किया जा सकेगा। उधर, कांवड़ लेने जाने वाले भक्तों ने कुछ अलग दिखने के लिए छालनुमा गमछे और मास्क की जमकर खरीदारी की है।
युवा भक्ति में भरेंगे फैशन का रंग
शिव की भक्ति के साथ ही इस बार युवा भोले फैशन का भी जलवा बिखेरेंगे। युवाओं के लिए मार्केट में डिजाइनर कपड़ों के साथ ही एसेसरीज भी उतारी गई है। ओल्ड फरीदाबाद में दुकान चला रहे दीपक ने बताया कि पैरों के लिए रंग-बिरंगे घुंघरूओं के साथ ही हाथों के ब्रेसलेट और स्फिटिक की मालाओं की बिक्री हो रही है।
इस दाम में है भोले का सामान:
उत्पाद..................दाम
कपड़े...................200-600 रुपये
मास्क..................150 रुपये
वाटर प्रूफ पर्स........40-100 रुपये
हैट.....................80-250 रुपये
एसेसरीज.............20-550 रुपये
गमछा................80 रुपये