{"_id":"c4e695d1c83c8ff51dd713a134d63c8f","slug":"cylinder-torn-foil-ash-seven-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन विहार में सिलेंडर फटे, पन्नी के सात गोदाम राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन विहार में सिलेंडर फटे, पन्नी के सात गोदाम राख
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 21 Jun 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन विहार में शुक्रवार तड़के करीब चार बजे शार्ट सर्किट से पन्नी के गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास से आधा पन्नी गोदाम भी आग की चपेट में आ गए।
गोदाम के पास बने ढाबे और चाय की दुकान में आग लग गई, जिससे उनमें रखे कई सिलेंडर फट गए। दमकल की छह गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत कर आग बुझाई।
एफएसओ एकेसिंह ने बताया कि तड़के करीब चार बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग दीपक के ढाबे, चाय की दुकान, शाहबुद्दीन, शाहआलम, नदीम, बसुउद्दीन, दिलशाद, मोबिन, आसिफ के पन्नी के गोदाम में लगी थी।
एसएचओ सिहानी गेट अशोक सिसौदिया ने बताया कि पन्नी के गोदामों के ऊपर से विद्युत हाईटेंशन लाइन जा रही है। माना जा रहा है कि तारों से निकली चिंगारी से गोदामों में आग लगी।
विज्ञापन
आग बुझाने के इंतजाम न होने का कारण आग बढ़ती चली गई। पहले आग शाहबुद्दीन के गोदाम में लगी, बाद में अन्य गोदामों में फैली।
सिलेंडर फटने से जोरदार धमाके हुए। इससे खलबली मच गई। बता दें कि हिंडन विहार में पन्नी के काफी तादाद में गोदाम हैं, जिनमें लापरवाही या किसी की शरारत से हर साल आग लगने की कई घटनाएं होती हैं।
इनमें कुछ गोदाम अवैध हैं। पन्नी में आग तेजी से भड़कती है। आग बुझाने के इंतजाम नहीं होने की वजह से आग फैल जाती है।