{"_id":"a23e6e4edad43277f7ed0751158759ba","slug":"cylinder-blast-one-and-half-year-girl-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर ब्लास्ट: डेढ़ साल की बच्ची की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर ब्लास्ट: डेढ़ साल की बच्ची की हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 14 Apr 2014 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के हीरा नगर के एक घर में रात को हुए सिलेंडर ब्लास्ट में घायल लोगों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। घटना के बाद तीन लोगों को सफदरजंग अस्पताल रैफर कर दिया था। जिनमें डेढ़ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। ब्लास्ट की घटना को पुलिस लापरवाही बता रही है जिसमें घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सिटी थाना एरिया के हीरानगर में रात को उस समय यहां एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया जब एक महिला अपने परिवार के लिए खाना बना रही थी। गैस लीक होने के बाद अचानक आग पकड़ने से सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था। आग इतनी तेजी से फैल गई कि आसपास के कमरों में रहने वाले कई लोग भी इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
सूचना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया था। आगजनी में परिवार के मुखिया लल्लन यादव उसकी पत्नी इंदू, समेत डेढ़ वर्षीय बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गए थे। घटना के बाद प्रशासन के सहयोग से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना में डेढ़ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची का 90 प्रतिशत शरीर आग की चपेट में आ गया। इसके अलावा एक 15 वर्षीय बच्ची नीलू को पीजीआई रोहतक रैफर किया गया है जहां उसका इलाज शुरु हो गया है।
पूरी घटना के बाद पुलिस जांच में आग लगने का कारण लापरवाही सामने आया है इस संबंध में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जिसमें पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है।