फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cylinder blast incident, nine injured in the same family.

सिलेंडर फटने से हुआ हादसा, एक ही परिवार के नौ झुलसे

Sat, 03 Jan 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Jan 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cylinder blast incident, nine injured in the same family.

नई दिल्ली के गोकलपुरी इलाके के मुस्तफाबाद में शनिवार सुबह एलपीजी लीकेज के बाद घर में धमाके से एक ही परिवार के नौ लोग झुलस गए। पड़ोसियों और पुलिस ने किसी तरह घायलों को मकान से निकालकर जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चार की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में पांच नाबालिग हैं। गोकलपुरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मानें तो धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एलपीजी लीकेज के बाद आग के संपर्क में आने के बाद धमाका हुआ। पुलिस के मुताबिक पीड़ित मो. अकरम (46) परिवार के साथ गली नंबर-14, नए मुस्तफाबाद में किराये के मकान में रहता है।
विज्ञापन


इसके परिवार में पत्नी अखलीमा बेगम (40) व आठ बच्चे हैं। अकरम का बेकरी के बिस्कुट सप्लाई का काम है। अकरम ने कुछ ही समय पूर्व दो कमरों का मकान किराये पर लिया था। शनिवार सुबह वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। इस बीच करीब 7:30 बजे अकरम की बेटी अफरोज (18) चाय बनाने के लिए उठी। जैसे ही उसने माचिस जलाई, तेज धमाके के साथ घर में आग लग गई। घर के दरवाजे और खिड़की भी उखड़ गई।

धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने घायलों को बाहर निकाला। पीसीआर व निजी वाहनों की मदद से घायल अकरम, उसकी पत्नी अखलीमा व बच्चे सलीम (19), शकिर (15) सना (13), अफरोज (18), अफ्फान (6) अयान (7) और परवेज (12) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां अखलीमा, शकिर, अयान और अफरोज की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद संयोग से पांच साल का जैद घर के बाहर गया था। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। घर में रखा एलपीजी सिलेंडर सुरक्षित मिला है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed