फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cylinder blast in a house in Delhi's Mori Gate area

दिल्लीः घर के अंदर फटा गैस सिलेंडर, 4 झुलसे, 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Wed, 24 Oct 2018 12:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Cylinder blast in a house in Delhi's Mori Gate area
मोरी गेट इलाके में सिलेंडर फटने से लगी आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मोरीगेट इलाके में एक कमरे में छोटे गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद जोरदार धमाका हो गया। धमाके से एक मकान की दीवार गिर गई। आग की चपेट में आने से चार लोग मामूली रूप से झुलस गए। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 11 गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान कई छोटे सिलेंडरों में विस्फोट हुए। फिलहाल पुलिस आग से हुए नुकसान का आकलन कर रही है।  
 

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8 बजे पुलिस को रामबाजार के गली सग्गड़ में सिलेंडर विस्फोट होने की जानकारी मिली। गली के एक मकान में छोटे-छोटे कमरे बने हैं, जिनमें मजदूर किराए पर रहते हैं। एक कमरे में रहने वाले तीन मजदूर छोटे गैस सिलेंडर पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान गैस रिसाव होने पर मजदूरों ने सिलेंडर को बंद कर दिया। उसके बाद मजदूरों ने मिट्टी का लेप सिलेंडर पर लगाकर उसे दोबारा जलाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान भी गैस रिसाव होने लगा और आग लग गई।  

विज्ञापन

 

मजदूरों ने सिलेंडर को लात मारकर कमरे से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद सिलेंडर में धमाका हो गया और आग अन्य कमरों में फैल गई। तीनों मजदूर किसी तरह वहां से सुरक्षित बाहर निकले, लेकिन धमाके की चपेट में आने से चार अन्य लोग मामूली रूप से झुलस गए। अन्य कमरों में रखे सिलेंडर में धमाका होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मी ने मौके का मुआयना करने के बाद बताया कि आग सिलेंडर में रिसाव की वजह से आग लगी। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


आग में दो किशोर झुलसे
वहीं तिमारपुर स्थित झुग्गियों में मंगलवार सुबह आग लगने से दो किशोर झुलस गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घायल किशोरों की पहचान राजा (15) और रंजीत (16) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed