{"_id":"635666a8046c7647b338de57","slug":"cyber-thugs-cloned-bank-manager-s-credit-card-and-withdraw-money-from-account-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: बैंक मैनेजर के क्रेडिट कार्ड का क्लोन बनाकर 1.61 लाख रुपये निकाले, फोन पर न आया कोई ओटीपी या मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: बैंक मैनेजर के क्रेडिट कार्ड का क्लोन बनाकर 1.61 लाख रुपये निकाले, फोन पर न आया कोई ओटीपी या मैसेज
Mon, 24 Oct 2022 04:08 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 24 Oct 2022 04:08 PM IST
सार
जब मैनेजर को पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। कुछ दिन पहले पंप पर पेट्रोल भराते समय उनके क्रेडिट कार्ड में बहुत कम रुपये होने का मैसेज आया तो उन्हें ठगी के जानकारी हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा में साइबर ठगों ने बैंक मैनेजर के क्रेडिट कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से 1,61,846 रुपये ठग लिए। जब मैनेजर को पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मैनेजर के पास कोई लिंक या मैसेज नहीं आया था। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-49 निवासी उमेश कुमार निजी बैंक में मैनेजर हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि 30 सितंबर से लेकर अन्य दिनों में खाते से साइबर ठगों ने रुपये निकाल लिए। फोन में किसी प्रकार का लिंक ओटीपी और मैसेज नहीं आया था। कुछ दिन पहले वह पंप पर पेट्रोल भरा रहे थे। इस दौरान उनके क्रेडिट कार्ड में बहुत कम रुपये होने का मैसेज आया तो उन्हें ठगी के जानकारी हुई। इसके स्टेटमेंट को चेक किया तो पैसे निकलने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने बैंक और साइबर सेल में शिकायत की।
विज्ञापन